Homeउत्तर प्रदेशदेवरिया में तेज रफ्तार कार ने तीन को रौंदा: किशोरी की...

देवरिया में तेज रफ्तार कार ने तीन को रौंदा: किशोरी की मौत, मौसी और ग्रामीण गंभीर रूप से घायल, मेडिकल कॉलेज में भर्ती – Deoria News



देवरिया में शनिवार देर रात देवरिया शहर की तरफ से सुरौली की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार ने सिंगही पेट्रोल पंप के पास एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। भागते समय लक्ष्मीपुर में अपने मौसी के साथ जा रही एक किशोरी और उसकी मौसी को टक्कर मार दी।

.

कार की टक्कर से घायल किशोरी ने मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। वहीं दो लोगों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां सभी की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने जद्दू परसिया में पीछा कर कार को बरामद कर लिया। वहीं चालक भागने में सफल रहा। पुलिस मामले जांच में जुटी हुई है।

आइए बताते हैं क्या है पूरा मामला

देवरिया शहर की तरफ एक कार सवार देवरिया-पकड़ी मार्ग पर सुरौली थाना क्षेत्र के सिंगही पेट्रोल पंप के पास चौराहे पर मौजूद सिंगही निवासी मोती चंद प्रसाद (45) को टक्कर मारते हुए भागने लगा। इस घटना में मोतीचंद के दोनों पैर लहूलुहान हो गए। लोगों ने कार पीछा करना चाहा, लेकिन कार सवार तेज गति से भागने लगा। भागते समय एक किमी दूरी पर कार सवार ने लक्ष्मीपुर में सड़क किनारे अपने ननिहाल लक्ष्मीपुर में रह रही विशुनपुर गांव निवासी राम भगत की पुत्री चुलबुली (12) व उसकी मौसी नीधू यादव (25) को टक्कर मारते हुए भाग निकला।

हादसे में चुलबुली और उसकी मौसी गंभीर रूप से घायल हो गईं। लोगों ने भाग रहे चार पहिया वाहन का पीछा करते हुए सुरौली थाने की पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने चार पहिया वाहन का पीछा किया।

पुलिस को पीछा करते देखकर कार चालक जद्दू परसिया में कार खड़ी कर फरार हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर थाना में पहुंचाया। मृत किशोरी की मां सरिता, बहन माधुरी, छोटा भाई आदित्य का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। किशोरी कई सालों से अपने ननिहाल में रहती थी।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version