Homeराज्य-शहरदेवास के नए कलेक्टर ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण: अवैध...

देवास के नए कलेक्टर ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण: अवैध वसूली और अधिक रेफरल करने वाले डॉक्टरों को चेतावनी – Dewas News



देवास के नए कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर मरीजों से बातचीत की।

देवास के नए कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने शुक्रवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। मरीजों से अवैध वसूली की मिली शिकायतों पर कलेक्टर ने करीब 30 मिनट तक अस्पताल के विभिन्न विभागों का दौरा किया। कलेक्टर ने मेटरनिटी वार्ड में मरीजों से बातचीत की और उनसे अस्पत

.

टीकाकरण केंद्र में भीड़ प्रबंधन की समस्या को देखते हुए कलेक्टर ने टोकन सिस्टम लागू करने का आदेश दिया। आग से सुरक्षा के लिए उन्होंने फायर सिस्टम की जांच की और स्टाफ से आपातकालीन स्थिति में इसके इस्तेमाल की जानकारी ली।

ज्यादा रेफरल करने वाले डॉक्टरों का मांगा रिकॉर्ड

निरीक्षण के दौरान सबसे गंभीर मुद्दा प्रसूति मामलों में अधिक रेफरल का सामने आया। कलेक्टर ने इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए ज्यादा रेफरल करने वाले डॉक्टरों का रिकॉर्ड मांगा और इस प्रथा को तुरंत रोकने के निर्देश दिए।

अस्पताल प्रशासन को दी चेतावनी

कलेक्टर ने अस्पताल प्रशासन को चेतावनी दी कि मरीजों की सेवा सर्वोपरि है और किसी भी तरह की लापरवाही या अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version