Homeमध्य प्रदेशदेवास पुलिस का संवेदनशील इलाकों फ्लैग मार्च: रंगपंचमी पर कड़ी निगरानी...

देवास पुलिस का संवेदनशील इलाकों फ्लैग मार्च: रंगपंचमी पर कड़ी निगरानी के निर्देश, सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट नहीं करने की चेतावनी – Dewas News


देवास पुलिस ने रंगपंचमी त्योहार को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। एसपी पुनीत गेहलोद के निर्देश पर जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए मंगलवार को फ्लैग मार्च निकाला गया।

.

फ्लैग मार्च में एसपी गेहलोद के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) जयवीर सिंह भदौरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) हरनारायण बाथम और नगर पुलिस अधीक्षक शामिल हुए। ग्रामीण क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौम्या जैन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गश्त की।

शहर के मुख्य मार्गों से निकला फ्लैग मार्च।

पुलिस ने त्योहार को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इनमें राहगीरों को जबरन रंग न लगाने, रात 10 बजे तक होटल-ढाबे बंद करने और केवल प्राकृतिक रंगों के उपयोग की सलाह दी गई है। नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर वाहन मालिक पर कार्रवाई होगी। दोपहिया वाहनों पर दो से अधिक सवारी पर रोक रहेगी।

भड़काऊ पोस्ट नहीं करने की चेतावनी

पुलिस ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट न करने की चेतावनी दी है। नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। व्यक्तिगत विवादों को धार्मिक या सामाजिक रंग न देने की अपील की गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि किसी भी तरह की अव्यवस्था या उपद्रव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version