Homeस्पोर्ट्सधोनी या रोहित कौन है बेहतर कप्तान? शिवम दुबे का जवाब सुनकर...

धोनी या रोहित कौन है बेहतर कप्तान? शिवम दुबे का जवाब सुनकर ‘हिटमैन’ भी हुए खुश – India TV Hindi


Image Source : TWITTER
शिवम दुबे और रोहित शर्मा

Shivam Dube On Rohit Sharma: महेंद्र सिंह धोनी की गिनती दुनिया के महान कप्तानों में होती है। उनकी कप्तानी में ही भारतीय टीम ने तीनों आईसीसी टूर्नामेंट्स जीते थे। इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने धोनी की कप्तानी में ही पांच बार आईपीएल का खिताब जीता। वह अपने शांत और चतुर दिमाग के लिए जाने जाते हैं। दूसरी तरफ रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीता और वह मुंबई को पांच आईपीएल ट्रॉफियां जिता चुके हैं। शिवम दुबे जो आईपीएल में धोनी की कप्तानी में CSK के लिए खेल चुके हैं और टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने वाली टीम के सदस्य रहे हैं। अब दुबे के लिए धोनी और रोहित में किसी एक बेहतर कप्तान को चुनना मुश्किल बहुत ही मुश्किल था। अब उन्होंने इसका बेहतरीन जवाब दिया है। 

कपिल शर्मा ने पूछा मुश्किल सवाल

कपिल शर्मा ने शिवम दुबे से पूछा कि आप आईपीएल में धोनी की टीम से खेलते हो और रोहित पाजी के साथ भी खेलते हो, तो आपको कौन सा कप्तान अच्छा लगता है। क्रिकेट में आने का क्रेडिड आप किसे देते हो। इस पर रोहित शर्मा कहते हैं कि फंस गया है ये। सूर्यकुमार यादव कहते हैं कि आपने बहुत मुश्किल सवाल पूछ लिया है। फिर शिवम दुबे कहते हैं कि क्रिकेट में आने का क्रेडिड मैं अपने पापा को दूंगा। मुझे ये लगता है कि चाहें चेन्नई में खेल रहा हूं या इंडियन टीम में तो उस समय मेरे लिए वह बेस्ट है। उनका ये जवाब सुनकर रोहित सहित सभी लोग खुश होते हैं। फिर रोहित बोलते हैं कि ये जवाब सोचकर आया था क्या? 

भारत के लिए साल 2019 में किया डेब्यू 

शिवम दुबे ने भारतीय टीम के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2024 में कई शानदार पारियां खेली और उन्होंने दमदार खेल दिखाते हुए  8 मैचों में 133 रन बनाए। दुबे ने भारतीय टीम के लिए साल 2019 में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। इसके बाद से उन्होंने टीम इंडिया के लिए 33 T20I मैचों में कुल 448 रन बनाए हैं। वह भारत के लिए 4 वनडे भी खेल चुके हैं। 

आईपीएल में किया दमदार प्रदर्शन 

शिवम दुबे साल 2022 से ही चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेल रहे हैं। वह आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स, आरसीबी का भी हिस्सा रह चुके हैं। CSK में आने के बाद शिवम के प्रदर्शन में खूब निखार आया और उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया। ऐसा उनके आंकड़े देखने पर पता चलता है। उन्होंने आईपीएल 2022 में 289 रन,  आईपीएल 2023 में 418 रन, आईपीएल 2024 में 396 रन बनाए। चेन्नई की टीम में आने से पहले उनके नाम सिर्फ एक अर्धशतक दर्ज था, लेकिन पिछले तीन सीजन में वह 8 अर्धशतक लगा चुके हैं। 

यह भी पढ़ें: 

हार्दिक ने तोड़ा विराट कोहली का महारिकॉर्ड, छक्का लगाकर मैच जिताया और हासिल किया नंबर-1 का ताज

पाकिस्तान को हराकर भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, महिला T20 वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाली इकलौती टीम

Latest Cricket News





Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version