मृतक की पहचान अशोक राम (65) के रूप में की गई है। जबकि गंभीर रूप से घायल अमोद कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गिरिडीह में शुक्रवार को एक बुजुर्ग के सिर पर खाट के पाया से हमला कर हत्या कर दी गई। वहीं, मौके पर पहुंचे बुजुर्ग के बेटे पर भी हमला कर दिया गया, इससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बदडीहा की है।
.
हत्या का आरोप रिश्तेदारों पर ही लगा है। मृतक की पत्नी रेखा देवी के अनुसार, पति नए मकान की ढलाई पर पानी डालने के लिए गए थे। इसी दौरान मकान के बगल में रह रहे उनके गोतिया ने ही उन पर हमला कर दिया।
बुजुर्ग के शव के पास शोकाकुल परिजन।
बेटा अस्पताल में भर्ती
मृतक की पहचान अशोक राम (65) के रूप में की गई है। जबकि गंभीर रूप से घायल अमोद कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नए मकान के बगल में है गोतिया का घर
मृतक की पत्नी रेखा देवी ने बताया कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बदडीहा में अशोक राम का अपना घर है। उसके बगल में ही उनके गोतिया कैलाश राम भी अपने परिवार के साथ रहते हैं। अशोक राम ने बदडीहा में एक नया मकान बनाया है, जिसकी अभी ढलाई हुई है।
अस्पताल में जुटी लोगों की भीड़।
स्कूटी से पहुंचे थे नए मकान पर
शुक्रवार सुबह ढलाई में पानी डालने के लिए अशोक राम अपनी स्कूटी से पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक कैलाश राम ओर उनके परिजनों ने अशोक राम पर हमला का दिया। खाट के पाया से सिर पर वार कर अशोक राम की हत्या कर दी गई।
जब अशोक राम का पुत्र अमोद कुमार मौके पर पहुंचा तो हमलावरों ने उसके साथ भी मारपीट की। इसमें अमोद भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया है। इधर, घटना के बाद मुफ्फसिल थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
मारपीट में एक व्यक्ति की मौत और एक घायल हुआ है। कुछ लोगों को पूछताछ के लिए थाना लाया गया है। पुलिस द्वारा जांच-पड़ताल की जा रही है। -श्याम किशोर महतो, मुफ्फसिल थाना प्रभारी।
————————————–
ये भी खबर पढ़िए
रांची में BJP नेता अनिल टाइगर की गोली मारकर हत्या:एक शूटर गिरफ्तार, भीड़ ने किया हंगामा; बाबूलाल मरांडी ने CM सोरेन से मांगा इस्तीफा
रांची में बुधवार को भाजपा नेता और जिला परिषद के पूर्व सदस्य अनिल टाइगर की बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी। उनकी हत्या कांके चौक के पास की गई है। गोली लगते ही लोग उन्हें रिम्स पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर नाराज लोगों ने कांके चौक जाम कर दिया।
बीजेपी नेता की हत्या किसने और क्यों की, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, रांची पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक शूटर को गिरफ्तार किया है। पढ़िए पूरी खबर…