जहानाबाद में महिलाओं को नकली सोने का बिस्किट दिखाकर ठगी करने वाले गिरोह के 2 सदस्यों चंद कुमार (28) और पिंटू कुमार (26) को पुलिस ने आज गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी पटना के सुल्तानगंज का रहने वाला है।
.
SDPO राजीव कुमार ने बताया कि शहर में कुछ दिनों से यह गिरोह सक्रिय था। इस संबंध में 3 महिलाओं ने पहले ही नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। एक महिला की सूचना पर पुलिस ने अस्पताल मोड़ के पास से आरोपियों को पकड़ा।
आरोपियों के पास से बरामद नकली सोने का बिस्किट।
नकली सोने का बिस्किट और चेन बरामद
पुलिस ने आरोपियों के पास से नकली सोने का बिस्किट और चेन बरामद किया है। पूछताछ में गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान की जा रही है। पुलिस जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार करेगी।
जांच में सामने आया है कि पटना जिले के अपराधी जहानाबाद में आकर वारदात को अंजाम दे रहे थे। इससे एक बड़े नेटवर्क के होने की आशंका है। पुलिस को स्थानीय लोगों की भी संलिप्तता की आशंका है। मामले की गहन जांच की जा रही है।