Homeछत्तीसगढनक्सलगढ़ की सड़कों पर महिलाएं चलाएंगी सिटी बस: प्राइवेट बस वालों...

नक्सलगढ़ की सड़कों पर महिलाएं चलाएंगी सिटी बस: प्राइवेट बस वालों ने किया मना, महिलाओं ने कहा-हम उठाएंगे जिम्मेदारी, CM ने दी 2 बस – Chhattisgarh News


छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में अब आदिवासी महिलाएं सिटी बस चलाएंगी। नक्सल प्रभावित इलाकों में 5 रूटों पर बसें चलेंगी। ये वो रूट हैं जहां निजी बस संचालकों ने बसें चलाने से मना कर दिया था, जिसके बाद गांव की महिलाओं ने लोगों को सुविधा देने के लिए बस चला

.

अब नवरात्रि के दिन मां दंतेश्वरी की पूजा करने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 2 अलग-अलग गांवों की महिला स्व-सहायता समूहों को 2 बसें दी हैं। जल्द ही 3 और बसें भी दी जाएंगी। बस्तर में यह पहली बार होगा, जब कोई महिला समूह बस चलाएगा।

CM ने महिलाओं को चाबी थमाई।

गांव की महिला समूह को मिली बस

दंतेवाड़ा के गोंगपाल और इंद्रावती नदी के उस पार बसे चेरपाल पंचायत और इस गांव की महिलाओं को बस दी गई है। ये दोनों ही गांव बेहद संवेदनशील हैं। यहां अक्सर नक्सलियों की मौजूदगी रहती है। नक्सली यात्री वाहनों को भी नुकसान पहुंचाते हैं।

नक्सली आतंक के चलते निजी बस संचालकों ने इन इलाकों में बस चलाने से मना कर दिया था। ऐसे में महिलाओं ने ग्रामीणों को सुविधा देने का बीड़ा उठाया। वहीं शासन-प्रशासन ने भी नक्सल प्रभावित इलाकों की महिलाओं को रोजगार देने के उद्देश्य से उन्हें बसें दी हैं।

ये होगा रूट चार्ट

1. गोंगपाल समूह – पोटाली, अरनपुर , समेली, मालेंडा, गोंगपाल, पालनार, नकुलनार, गंजेनार से दंतेवाड़ा तक।

2. चेरपाल समूह – छिंदनार, तुमनार , बड़े सुरोखी, समलुर , गीदम और फिर दंतेवाड़ा तक।

दस्तावेज रेडी होने के बाद चलेंगी बसें

फिलहाल CM ने महिलाओं को बस दे दी है। अब जल्द ही बस के सारे दस्तावेज रेडी किए जाएंगे। संभवतः नवरात्र में ही बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा, जिसका फायदा इलाके के लोगों को मिलेगा। बताया जा रहा है कि महिलाएं अपने हिसाब से ड्राइवर और कंडक्टर रखेंगी। किराया तय करेंगी।

कलेक्टर बोले- रोजगार के साथ ही सुविधा भी दी जा रही

दंतेवाड़ा के कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा कि, ये नई पहल है। रोजगार के साथ ही सुविधा भी दी जा रही है। फिलहाल 2 बसें दी गईं हैं। कुछ ही दिन के अंदर 3 और बसें आ जाएंगी। बसों का संचालन पंचायत के साथ मिलकर महिला समूह ही करेगी।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version