Homeउत्तर प्रदेशनगर निगम कार्यालय का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण: 19 कर्मचारियों...

नगर निगम कार्यालय का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण: 19 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस, तय समय पर ड्यूटी पर नहीं मिले – Lucknow News


नगर आयुक्त गौरव कुमार ने सोमवार को नगर निगम मुख्यालय का निरीक्षण किया। मौके पर ड्यूटी पर नहीं मिले 19 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी की गई है। इस दौरान नगर आयुक्त ने खुद हाजिरी रजिस्टर चेक किया, जो कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं मिले हैं। उनके वेतन काट

.

नगर निगम मुख्यालय का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण

सर्विस बुक को पूरा करने का निर्देश

अधिष्ठान विभाग में निरीक्षण करने के दौरान नगर आयुक्त ने सर्विस बुक को पूरा करने का निर्देश दिया। जनसंपर्क कार्यालय में निरीक्षण के दौरान वहां की कार्यशैली पर नाराजगी जताई। उन्होंने पेपर कटिंग के काम में लापरवाही मिलने पर असंतोष व्यक्त किया और स्पष्ट निर्देश दिया कि इसे तय समय में पूरा किया जाए। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने 311 मोबाइल ऐप और उपस्थिति रजिस्टर की भी जांच की। अनुपस्थित कर्मचारियों पर सख्त रवैया अपनाते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि उनसे स्पष्टीकरण लिया जाए और भविष्य में अनुशासन तथा समय पालन को सुनिश्चित किया जाए।

साफ सफाई सुनिश्चित करने को कहा

नगर आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान कैंपस में साफ सफाई सुनिश्चित करने को कहा है। उनका कहना है कि इसमें लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ में पानी और शौचालय की व्यवस्था भी कैंपस में अच्छे ढंग से होनी चाहिए। ताकि लोगों को परेशानी न हो।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version