Homeराज्य-शहरनर्मदापुरम में कांग्रेस के जिला/नगर अध्यक्ष के लिए रायशुमारी: केंद्रीय पर्यवेक्षक...

नर्मदापुरम में कांग्रेस के जिला/नगर अध्यक्ष के लिए रायशुमारी: केंद्रीय पर्यवेक्षक बोले- अध्यक्ष के चयन के लिए आर्थिक आधार जरूरी नहीं – narmadapuram (hoshangabad) News



केन्द्रीय पर्यवेक्षक डॉ. अजाय कुमार ने प्रेस वार्ता की।

राहुल गांधी के संगठन सृजन अभियान के साथ ही कांग्रेस में नए जिला और शहर अध्यक्ष की तैयारी तेज हो गई है। नर्मदापुरम में बुधवार को इसको लेकर रायशुमारी हुई।

.

केंद्रीय पर्यवेक्षक डॉ. अजाय कुमार, जिला प्रभारी अवधेश सिसोदिया और भूपेंद्र मोहासा ने प्रेस वार्ता कर चयन प्रक्रिया की जानकारी दी।

इन बिंदुओं पर होगा अध्यक्ष का चयन डॉ. अजाय कुमार ने कहा,”अध्यक्ष के चयन में आर्थिक आधार महत्वपूर्ण नहीं है। उसमें नेतृत्व करने की क्षमता, संगठन के लिए सक्रियता, सभी वर्गों का विश्वास और गुटों में समन्वय बनाने की योग्यता होनी चाहिए। साथ ही नए लोगों को जोड़ने और संगठन के लिए समय देने की इच्छा होनी चाहिए।”

कई दावेदारों ने दिए आवेदन प्रेस वार्ता के बाद वाटिका होटल में दोपहर से बैठक हुई। इसमें कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। कई कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष पद के लिए आवेदन भी दिए। सूत्रों के अनुसार कुछ नए चेहरे भी दावेदारी में सामने आए हैं। पर्यवेक्षक सभी दावेदारों को गंभीरता से परख रहे हैं।

इटारसी में भी हुई रायशुमारी शाम को इटारसी में भी इसी को लेकर बैठक और रायशुमारी हुई। संभावना है कि जुलाई में नर्मदापुरम को नया कांग्रेस जिला और शहर अध्यक्ष मिल सकता है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version