Homeमध्य प्रदेशनर्मदापुरम में तापमान 42॰ रिकॉर्ड: झुलसाने वाली गर्मी से लोग बेहाल,...

नर्मदापुरम में तापमान 42॰ रिकॉर्ड: झुलसाने वाली गर्मी से लोग बेहाल, दोपहर में सड़कों पर नजर आया सन्नाटा – narmadapuram (hoshangabad) News


नर्मदापुरम में नेहरू पार्क के सामने सड़क सुनी रही। इक्का दुक्का लोग नजर आएं।

नर्मदांचल समेत प्रदेशभर में तीन दिनों गर्मी का सितम जारी है। दोपहर में झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है। तापमान 42॰ के पार पहुंच गया है, जिससे लोग बेहाल है। दोपहर में कई इलाकों में सन्नाटा नजर आया।

.

मौसम विभाग के मुताबिक पिछले दो साल में नर्मदापुरम में अप्रैल माह में यह सर्वाधिक तापमान दर्ज हुए हैं। 2024 में 19 अप्रैल को 41॰ सर्वाधिक तापमान दर्ज हुआ था। इससे पहले 2023 में 18 अप्रैल को 41.7॰ सर्वाधिक तापमान रहा था। जबकि पिछले तीन दिन में 5 अप्रैल को 42.4 डिग्री, 6 अप्रैल को 42.2 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। सोमवार को भी तापमान 42॰ रिकॉर्ड हुआ।

दोपहर के वक्त गर्मी और चिलचिलाती धूप की वजह से कम लोग घरों से बाहर निकले। बाजार में गन्ने के रस, जूस, नींबू पानी की दुकानों पर लोग की भीड़ नजर आई। जिले में अगले तीन से चार दिनों तक दिन के अधिकतम तापमान में बढ़त की संभावना मौसम वैज्ञानिकों ने व्यक्त की है।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. वीएस यादव ने बताया कि जिले में अगले तीन दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। दिन का तापमान एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना जताई है। उन्होंने बताया कि बादल साफ होने के कारण धूप का सीधा असर रहेगा, जिसके कारण दिन का तापमान बढ़ेगा।

देखिए तस्वीरें…

नर्मदापुरम का बस स्टैंड एरिया।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version