हरियाणा के नारनौल में एक असिस्टेंट महिला प्रोफेसर ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों पद दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। इस बारे में एसपी को शिकायत मिलने के बाद निजामपुर थाना में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रोफेसर की शिकायत पर रेवाड़ी निवासी
.
एसपी को दी गई शिकायत में निजामपुर के राजकीय कालेज में कार्यरत असिस्टेंट प्रोफेसर नीरज यादव ने बताया कि उसकी सगाई 14 जनवरी 2022 को रेवाड़ी के गोकलगढ़ निवासी सुधीर कुमार के पुत्र कृष्णपाल से हुई थी तभी से सुधीर के माता-पिता दहेज के लिए नाजायज दबाव बनाने लग गए थे। उस समय भी काफी दान दहेज उनको दिया गया। इसके बाद उसकी शादी 21 अप्रैल 2022 को तय हुई। शादी से पूर्व 28 मार्च को उसके पति व सास-ससुर ने शादी में कार दहेज में देने की मांग की।
जिसके बाद उसके पिता ने बड़ी मुश्किल से एक कार यहां-वहां से पैसे अरेंज कर खरीदी। जिसको उसके पति कृष्ण पाल के नाम से ही निकलवा दी। इसके बाद लग्न की रस्म पर 17 अप्रैल 2022 को आरोपियों द्वारा दबाव बनाए जाने पर उसके पिता ने लग्न में 17 तोला सोना, एक किलो चांदी व अन्य सोने चांदी के जेवरात, कार आदि दी थी।
60 लाख रुपए किए खर्च
इसके बाद उसकी शादी के समय विभिन्न कार्यक्रमों व अन्य डेकोरेशन, खाने-पीने व दहेज आदि में उनके 60 लाख रुपए खर्च हो गए। विदाई के समय उसके ससुर सुधीर कुमार ने 51 हजार रुपए ले लिए। शादी के बाद जब वह घर पहुंची तो उसकी सास सुनीता तथा बुआ ने सारा सामान उठाकर पटक दिया। वहीं उसके पास से सारे सोने-चांदी के जेवरात चोरी होने का डर दिखाकर ले लिए। इसके बाद उसको काफी डरा धमकाकर रखा गया।
उसे शारीरिक व मानसिक रूप से परेशान किया गया। किसी न किसी बहाने उसे तंग किया गया। इसके बारे में जब उसके माता-पिता को बताया तो वे पारिवारिक सदस्यों के साथ उनके घर गए तथा बैठक की। जिस पर आरोपियों ने अपनी गलती मानी।
बेटा होने पर भी की पैसों की डिमांड
मगर इसके बाद भी उनकी प्रताड़ना कम नहीं हुई तथा नौकरी के बहाने उसको उसके पीहर में छोड़कर वे चले जाते। उसके बेटा पैदा होने के बाद भी वे छुछक में पैसों की डिमांड करने लगे। इसके बाद सात मई 2023 को उन्होंने उसको घर से बाहर निकाल दिया। जिसके बाद से वह अपने पिहर ही रह रही है।