Homeबिजनेसनिफ्टी-50 में जोमैटो और जियो फाइनेंशियल की एंट्री होगी: BPCL और...

निफ्टी-50 में जोमैटो और जियो फाइनेंशियल की एंट्री होगी: BPCL और ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज को इंडेक्स से किया जाएगा बाहर, यह बदलाव 28 मार्च से प्रभावी होंगे


नई दिल्ली6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नेशनल स्टॉक एचेंज (NSE) के बेंचमार्क इंडेक्सेज में जोमैटो और जियो फाइनेंशियल सर्विसेज की एंट्री होने वाली है। अपकमिंग सेमी-एनुअल चेंजेस में निफ्टी-50 इंडेक्स में जोमैटो और जियो फाइनेंशियल की यह एंट्री होगी।

यह चेंजेस 28 मार्च 2025 से प्रभावी होंगे। ये दोनों कंपनियां इंडेक्स में भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) और FMCG कंपनी ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज की जगह लेंगी। ये बदलाव निफ्टी 50 इक्वल वेट इंटेक्स पर भी लागू होंगे।

यह रीबैलेंसिंग 1 अगस्त से लेकर 31 जनवरी तक के एवरेज फ्रीफ्लोट मार्केट कैप पर बेस्ड है। NSE के एक नोट में कहा गया है कि जोमैटो का एवरेज फ्री-फ्लोट मार्केट कैपिटलाइजेशन 1,69,837 करोड़ रुपए है। वहीं जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का 1,04,387 करोड़ रुपए है।

BPCL का मार्केट कैपिटलाइजेशन 60,928 करोड़ रुपए और ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 64,151 करोड़ रुपए है। निफ्टी 50 इंडेक्स में शामिल होने के लिए किसी शेयर को F&O सेगमेंट का हिस्सा होना अनिवार्य है।

निफ्टी 50 में जोमैटो के शामिल होने से 70.2 करोड़ डॉलर इनफ्लो होगा

जेएम फाइनेंशियल्स का अनुमान है कि निफ्टी 50 इंडेक्स में जोमैटो के शामिल होने से 70.2 करोड़ डॉलर और जियो फाइनेंशियल से 40.4 करोड़ डॉलर का पैसिव इनफ्लो देखने को मिल सकता है। वहीं BPCL के इंडेक्स से हटने की वजह से 24 करोड़ डॉलर और ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के हटने से 26 करोड़ डॉलर का आउटफ्लो हो सकता है।

निफ्टी 100 इंडेक्स में बजाज हाउसिंग फाइनेंस को जोड़ा जाएगा

निफ्टी 100 इंडेक्स में भी कई चेंज होंगे। बजाज हाउसिंग फाइनेंस, सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस और हुंडई मोटर इंडिया को इंडेक्स में जोड़ा जाएगा। वहीं अडाणी टोटल गैस, BHEL, IRCTC, NHPC और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को इंडेक्स से हटाया जाएगा।

निफ्टी-200 इंडेक्स में भी कई बड़े बदलाव होंगे

निफ्टी-200 इंडेक्स में भी बड़ा बदलाव दिखेगा। नए एडिशंस में ग्लेनमार्क फार्मा, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज, नेशनल एल्युमीनियम कंपनी (नाल्को) और NTPC ग्रीन एनर्जी शामिल हैं। इसके अलावा ओला इलेक्ट्रिक, प्रीमियर एनर्जीज, विशाल मेगा मार्ट और वारी एनर्जीज को भी निफ्टी 200 में जोड़ा जाएगा।

निफ्टी-200 से बाहर किए जाने वाले स्टॉक्स में बालकृष्ण इंडस्ट्रीज, डेल्हीवरी, फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स त्रावणकोर, IDBI Bank, इंडियन ओवरसीज बैंक, JSW इंफ्रा, MRPL, NLC India, पूनावाला फिनकॉर्प, सुंदरम फाइनेंस और टाटा केमिकल शामिल हैं।

शुक्रवार को सेंसेक्स 424 अंक गिरकर 75,311 के स्तर पर बंद हुआ था

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी 21 फरवरी को सेंसेक्स 424 अंक की गिरावट के साथ 75,311 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 117 अंक की गिरावट रही, ये 22,795 के स्तर पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 में गिरावट और 8 में तेजी रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 37 में गिरावट और 13 में तेजी रही। NSE सेक्टोरल इंडेक्स के ऑटो सेक्टर में सबसे ज्यादा 2.58% की गिरावट रही थी।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version