Homeमध्य प्रदेशनीमच में महात्मा फुले की जयंती पर निकला जुलूस: परंपरागत वेशभूषा...

नीमच में महात्मा फुले की जयंती पर निकला जुलूस: परंपरागत वेशभूषा में सजे फुलेरिया माली समाज के लोग, डीजे की धुन पर किया डांस – Neemuch News


नीमच में फुलेरिया माली समाज नवयुवक मंडल ने महात्मा ज्योतिबा फुले की 198वीं जयंती पर शुक्रवार सुबह श्री सांवरिया सेठ मंदिर से चल समारोह निकाला।

.

समारोह में एक बग्गी पर महात्मा ज्योतिबा फुले का विशाल चित्र लगाया गया। शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए इस चल समारोह में समाज के लोगों ने परंपरागत वेशभूषा धारण की। पुरुषों ने गले में गुलबंद और सिर पर साफा पहना। महिलाएं लेरिया लाल रंग की पोशाक में शामिल हुईं।

तस्वीरों में देखिए चलयात्रा की झलकियां…

रथ पर भगवान सांवरिया सेठ और महात्मा ज्योतिबा फुले के चित्र सजाए गए।

चलयात्रा में महिलाओं ने डीजे की धुन पर डांस किया।

जीप में महात्मा ज्योतिबा फुले का चित्र सजाया गया।

समाज के लोगों ने महात्मा फुले के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

वरिष्ठजनों का कार्यक्रम में हुआ सम्मान

कार्यक्रम के समापन पर समाज के वरिष्ठ जनों ने संबोधित किया। इस अवसर पर युवाओं ने वरिष्ठजनों का सम्मान किया। समाज के लोगों ने महात्मा फुले के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। फुलेरिया माली समाज के सभी समाजजन इस चल समारोह में सक्रिय रूप से शामिल रहे।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version