Homeनई दिल्लीनोएडा के किसान संसद का घेराव करेंगे: मांगों को लेकर डीएम...

नोएडा के किसान संसद का घेराव करेंगे: मांगों को लेकर डीएम और प्राधिकरण के अधिकारियों से वार्ता विफल, एक्सप्रेस-वे से दिल्ली जाएंगे – Noida (Gautambudh Nagar) News


धरनारत किसानों से बातचीत करते भारतीय किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखवीर खलीफा।

मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के हजारों किसान अलग-अलग मोर्चे से दिल्ली के तरफ बढ़ेंगे। इससे पहले मांगों को लेकर तीनों प्राधिकरण के सीईओ और डीएम के साथ चली बातचीत विफल रही। ये बातचीत करीब 3 घंटे चली। लेकिन नतीजा नहीं निकला। ऐसे में अब किसान आज दि

.

किसानों के प्रतिनिधियों ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा के ज्यादातर संगठन 12 बजे महामाया फ्लाई ओवर पहुंचेंगे। कुछ संगठन सुबह 9 बजे यमुना प्राधिकरण पर अपनी ट्रैक्टर ट्रालियों और गाड़ियों से महामाया फ्लाई ओवर आएंगे।

किसानों के साथ वार्ता विफल होने के बाद अधिकारी व किसान

पहले जानते है क्या है मांग

  • किसानों को जमीन अधिग्रहण के बदले 10% प्लॉट दिया जाए।
  • 64.7% की दर से किसानों को मुआवजा दिया जाए।
  • नए भूमि अधिग्रहण कानून के अनुसार बाजार दर का 4 गुना मुआवजा दिया जाए।
  • भूमिधर, भूमिहीन किसानों के सभी बच्चों को रोजगार व पुनर्वास के सभी लाभ दिया जाए।

वार्ता विफल होने पर दिल्ली कूच की रणनीति बनाते किसान

25 नवंबर से ग्रेनो प्राधिकरण पर धरना आबादी निस्तारण किए जाने की मांग को लेकर किसानों द्वारा 25 नवंबर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर विशाल किसान महापंचायत की गई। जिसके बाद तीन दिनों तक ग्रेनो प्राधिकरण पर प्रदर्शन किया। इसके बाद चार दिनों से यमुना विकास प्राधिकरण पर प्रदर्शन जारी है। इस बीच तमाम बातचीत की गई। लेकिन सभी विफल रही। ऐसे में अब अब तय कार्यक्रम के अनुसार कल दिल्ली कूच होगा। किसानों ने स्पष्ट किया अबकी बार आर पार की लड़ाई होगी।

ये संगठन है शामिल भाकियू टिकैत, भाकियू महात्मा टिकैत, भाकियू अजगर, भाकियू कृषक शक्ति, भारतीय किसान परिषद, अखिल भारतीय किसान सभा, किसान एकता परिषद, किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा, जवान जय किसान मोर्चा, सिस्टम सुधार संगठन आगरा, सभी किसान संगठन यहां से निकलेंगे और संसद भवन जाएंगे।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version