बैतूल के सारणी थाना क्षेत्र में एक महिला (34) से दुष्कर्म करने वाले आरोपी रितिक विश्वकर्मा (24) ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता पति से अलग रहती है। आरोपी ने उससे कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता ने 2 अप्रैल को इसकी शिकायत दर्ज कराई।
.
पुलिस ने आरोपी को पकड़कर न्यायालय में पेश किया। आरोपी पाथाखेड़ा, सारणी का रहने वाला है। आरोपी को पकड़ने में थाना प्रभारी जयपाल इनवाती, उप निरीक्षक आशीष कुमरे और अन्य पुलिसकर्मियों की टीम ने भूमिका रही।