पंजाब के आठ जिलों में आज बारिश की संभावना। चंडीगढ़ की सुखना लेक पर सुबह के समय का मौसम।
पंजाब और चंडीगढ़ में आज शुक्रवार से मौसम बदलेगा। इस दौरान राज्य के करीब आठ जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है। इन जिलों में पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फरीदकोट, फाजिल्का और मुक्तसर शामिल हैं। किसी तरह का कोई अलर्ट नहीं है
.
अब सामान्य के करीब पहुंचेगा तापमान
मौसम विभाग की मानें तो इस दस तारीख तक राज्य में बारिश की संभावना है। इस दौरान दक्षिण पश्चिमी में सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है। जबकि शेष क्षेत्र शुष्क रहने की संभावना है। इसी तरह अधिकतम व न्यूनतम तापमान भी सामान्य हो जाएंगे। ऐसे ही अगर 11 से 17 अक्तूबर की बात करे तो फिर कोई बारिश की संभावना नहीं है। साथ ही तापमान सामान्य रहने की संभावना है। ऐसे में लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।
पंजाब में आने दिनों में इस तरह का मौसम रहेगा।
पंजाब के बड़े शहरों में दर्ज तापमान
चंडीगढ़ – वीरवार को अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री दर्ज किया गया। आज आकाश साफ रहेगा। तापमान 22.0 से 34.0 डिग्री के बीच रहेगा।
अमृतसर – वीरवार को अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री दर्ज किया गया। आज आकाश साफ रहेगा। तापमान 23.0 से 35.0 डिग्री के बीच रहेगा।
जालंधर – वीरवार शाम तापमान 34.9 डिग्री दर्ज किया गया। आज बादल छाएंगे। तापमान 22 से 32 डिग्री के बीच रहेगा।
पटियाला – वीरवार को अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री दर्ज किया गया। आज आकाश साफ रहेगा । तापमान 23 डिग्री से 35 डिग्री के बीच दर्ज किया जाएगा।
मोहाली – अधिकतम तापमान बीते दिन 35.3 डिग्री दर्ज किया गया। आज आकाश साफ रहेगा । आज तापमान 29 डिग्री से 38 डिग्री के बीच रह सकता है।
लुधियाना – वीरवार को अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री दर्ज किया गया। आकाश साफ रहेगा । आज तापमान 23 डिग्री से 36 डिग्री के बीच रह सकता है।