Homeराज्य-शहरपंजाब के 6 जिलों में लू का रेड अलर्ट: सामान्य से...

पंजाब के 6 जिलों में लू का रेड अलर्ट: सामान्य से 5 डिग्री अधिक औसत तापमान, बठिंडा सबसे गर्म; बिजली की खपत बढ़ी – Chandigarh News


पंजाब के 6 जिलों में हीटवेव का अलर्ट है। (फाइल फोटो)

पंजाब में आज भीषण गर्मी बनी रहेगी। मौसम विभाग ने आज भी हीटवेव (लू) को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। आज से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिससे मौसम में कुछ बदलाव आ सकता है। हालांकि पिछले 24 घंटे में तापमान में सिर्फ 0.1 डिग्री की कमी आई है। लेकि

.

गर्मी के कारण बिजली की खपत भी तेजी से बढ़ी है। शुक्रवार को पटियाला पीएसपीसीएल द्वारा जारी एक बयान में दावा किया गया कि अभी तक बिजली की खपत साढ़े 16 हजार मेगावाट पार कर चुकी है। ये खपत इस माह के आखिरी तक 17 हजार मेगावाट पार कर जाएगी। ये अब तक की सबसे बिजली खपत किए जाने का डेटा है।

पंजाब के कई इलाकों में आज बिजली की कटौती भी रहेगी। हालांकि बिजली विभाग का कहना है कि हमारे पास 17 हजार मेगावाट तक बिजली सप्लाई करने की क्षमता है और हम हालात से निपटने के लिए तैयार हैं। चंडीगढ़ में भी तापमान 41.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।

मौसम विभाग द्वारा जारी जानकारी।

6 जिलो में हीटवेव का रेड अलर्ट

भीषण गर्मी के बीच राज्य को तीन हिस्सों में बांटा गया है, जिसके अनुसार मौसम का पूर्वानुमान जारी किया गया है। जिसमें तरन तारन, फिरोजपुर, फरीदकोट, मुक्तसर, बठिंडा और फाजिल्का में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है। यहां रात के समय भी तापमान अधिक रहने की संभावना है।

वहीं, गुरदासपुर, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, नवांशहर, मोगा, बरनाला, एसएएस नगर, फतेहगढ़ साहिब, संगरूर, पटियाला और मानसा में ऑरेंज अलर्ट है। इन स्थानों पर हीटवेव और रात को अधिक गर्मी रहने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा पहाड़ों से सटे पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

पढ़ें सभी जिलों का तापमान।

पंजाब में आज का मौसम

अमृतसर – आज हीटवेव रहेगी। रात को भी तापमान अधिक रहेगा। अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस टेंपरेचर अनुमानित है।

जालंधर – आज आसमान साफ रहेगा। धूप तेज चमकेगी। अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

लुधियाना – आज हीटवेव रहेगी। अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

पटियाला – कड़ी धूप खिलेगी। अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version