आज भी पंजाब के कई जिलों में बारिश की संभावना है और बादल छाए रहने का अनुमान है। अमृतसर में सुबह के समय वॉक करते हुए लोग।
पंजाब में आज भी बारिश के आसार बने हुए हैं। हिमाचल प्रदेश के साथ सटे जिलों में बारिश के साथ-साथ 40 किमी रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। बीते दो दिनों से बने हालातों के बाद पंजाब में लोगों को गर्मी से राहत मिली है। अधिकतम तापमान में औसतन 3.9 डिग्री सेल
.
पंजाब में अधिक तापमान 34.6°C फरीदकोट में दर्ज किया गया। कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश भी दर्ज की गई। जिसमें लुधियाना में 4.4 मिमी, पटियाला में 3.0 मिमी, मोहाली में 0.5 मिमी बारिश हुई।
मौसम विभाग के अनुसार आज भी पंजाब के अधिकतर जिलों में आसमान में बादल छाए रहेंगे और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
पंजाब में बारिश का पूर्वानुमान।
22 जून तक राहत के बने आसार
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 17 से 22 जून तक पंजाब के कई जिलों में तेज हवाएं (30-40 किमी/घंटा), गरज-चमक और भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने आज पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।
अगले दो दिन में तापमान में 3-4 डिग्री की बढ़ोतरी की संभावना है, लेकिन इसके बाद फिर से 2-3 डिग्री की गिरावट हो सकती है।
पंजाब के शहरों का अधिकतम तापमान।
पंजाब में आज का मौसम
अमृतसर– हल्के बादल छाएंगे। तापमान में बढ़ौतरी हो सकती है। तापमान 28 से 37 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
जालंधर- हल्के बादल छाएंगे। तापमान में 5 डिग्री तक बढ़ौतरी हो सकती है। तापमान 26 से 36 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
लुधियाना- हल्के बादल छाएंगे। तापमान में बढ़ौतरी हो सकती है। तापमान 23 से 36 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
पटियाला- हल्के बादल छाएंगे। तापमान में बढ़ौतरी हो सकती है। तापमान 26 से 35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
मोहाली- हल्के बादल छाएंगे। तापमान में बढ़ौतरी हो सकती है। तापमान 26 से 35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।