Homeराज्य-शहरपंजाब - चंडीगढ़ में चार अक्टूबर को बारिश की संभावना: आज...

पंजाब – चंडीगढ़ में चार अक्टूबर को बारिश की संभावना: आज मौसम रहेगा साफ, अधिकतम तापमान में 0.1 की गिरावट – Punjab News


पंजाब और चंडीगढ़ में अब चार को होगी बारिश। न्यू चंडीगढ़ मे सुबह के समय का मौसम।

पंजाब और चंडीगढ़ में आज (मंगलवार) मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। किसी तरह की बारिश का कोई अलर्ट नहीं है । अब चार अक्तूबर को मौसम बदलेगा। इस दौरान कुछ जिलों में बारिश की स्थिति बन रही है। वहीं, राज्य के अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई ह

.

दिन और रात के तापमान में बढ़ेगा अंतर

मौसम विभाग के माहिरों की माने तो वैसे अब मानसून सीजन खत्म हो गया है। लेकिन 15 अक्तूबर तक बारिश की संभावना बनी रहती है। अब अगले एक से डेढ़ महीने दिन व रात के तापमान में अंतर और बढ़ जाएगा। नवंबर के तीसरे हफ्ते से दिन में भी तापमान कम होना शुरू होगा, क्योंकि उस समय पश्चिम विक्षोभ एक्टिव होंगे।

दिसंबर में पहाड़ी एरिया में बर्फ गिरने से मैदानी एरिया में ठंडक बढ़ेगी। हालांकि राज्य में मानूसन सीजन में 28 फीसदी कम बारिश हुई है। 314.8 एमएम बारिश दर्ज की गई, जबकि 439.8 एमएम बारिश हाेती है। वहीं, चंडीगढ़ में 776.2 एमएम बारिश दर्ज की गई, जो कि 8.1 फीसदी कम है। वहीं, यह मौसम डेंगू व मलेरिया के लिए आदर्श है। ऐसे में अलर्ट रहने की जरूरत है।

पंजाब में इस तरह रहेगा आने वाले चार दिन माैसम।

पंजाब के बड़े शहरों में दर्ज तापमान

चंडीगढ़ – सोमवार को अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री दर्ज किया गया। आज हल्के बादल छाएंगे। तापमान 25.0 से 35.0 डिग्री के बीच रहेगा।

अमृतसर – सोमवार को अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री दर्ज किया गया। आज हल्के बादल छाएंगे। तापमान 25.0 से 35.0 डिग्री के बीच रहेगा।

जालंधर – सोमवार शाम तापमान 30.4 डिग्री दर्ज किया गया। आज आकाश साफ रहेगा। तापमान 24 से 35 डिग्री के बीच रहेगा।

पटियाला – सोमवार को अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री दर्ज किया गया। आकाश साफ रहेगा। तापमान 25 डिग्री से 35 डिग्री के बीच दर्ज किया जाएगा।

मोहाली – अधिकतम तापमान बीते दिन 32.9 डिग्री दर्ज किया गया। आकाश साफ रहेगा । आज तापमान 29 डिग्री से 36 डिग्री के बीच रह सकता है।

लुधियाना – सोमवार को अधिकतम 33.0 डिग्री दर्ज किया गया। आकाश साफ रहेगा । आज तापमान 24 डिग्री से 35 डिग्री के बीच रह सकता है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version