Homeपंजाबपंजाब में अब पड़ेगी गर्मी: 2 दिनों में 3 डिग्री तक...

पंजाब में अब पड़ेगी गर्मी: 2 दिनों में 3 डिग्री तक बढ़ेगा तामपान; मार्च महीने में भी 46 फीसदी कम बारिश दर्ज – Amritsar News


हल्की हवा के बीच लहराता तिरंगा।

पश्चिमी विक्षोभ के सुस्त होने के बाद पंजाब में इसका असर खत्म होने लगा है। बीते 24 घंटों में राज्य बारिश देखने को नहीं मिली और धूप खिली रही। जिसके बाद राज्य में औसत अधिकतम तापमान में 3.9°C की वृद्धि दर्ज की गई है, हालांकि यह अब भी सामान्य के करीब है।

.

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्य के तापमान में अब बढ़ौतरी देखने को मिलेगी। अगले 48 घंटों में राज्य के अधिकतम औसतन तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ौतरी देखने को मिल सकती है। वहीं, आने वाले एक सप्ताह में ना तो बारिश और ना ही किसी पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव राज्य पर देखने को मिल रहा है।

आज के बाद एक सप्ताह तक पंजाब में बारिश को लेकर कोई संभावना जाहिर नहीं की गई।

सामान्य से कम बारिश, चिंता का विषय

पंजाब में साल 2024 में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने राज्य को रेड जोन में रखा। लेकिन बारिश इस साल भी सामान्य से काफी कम देखने को मिल रही है। मार्च महीने के पहले 15 दिनों की ही बात करें तो राज्य में 46 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है।

मार्च महीने के पहले 15 दिनों में राज्य में औसतन 14 एमएम बारिश हो जाती है, लेकिन इस साल मात्र 7.6 एमएम ही बारिश दर्ज की गई है। फरवरी महीने की बात करें तो राज्य में 21.6 एमएम बारिश दर्ज की गई, जबकि राज्य में समान्यता 27.1 एमएम बारिश हो जाती है, जो कि सामान्य से 20 फीसदी कम है।

पंजाब के शहरों का तापमान।

पंजाब के शहरों में आज का मौसम

अमृतसर- शहर में आज आसमान साफ रहेगा। तापमान में बढ़ौतरी होगी। तापमान 12 से 25 डिग्री के बीच रह सकता है।

जालंधर- शहर में आज आसमान साफ रहेगा। तापमान में बढ़ौतरी होगी। तापमान 13 से 24 डिग्री के बीच रह सकता है।

लुधियाना- शहर में आज आसमान साफ रहेगा। तापमान में बढ़ौतरी होगी। तापमान 13 से 25 डिग्री के बीच रह सकता है।

पटियाला- शहर में आज आसमान साफ रहेगा। तापमान में बढ़ौतरी होगी। तापमान 14 से 26 डिग्री के बीच रह सकता है।

मोहाली- शहर में आज आसमान साफ रहेगा। तापमान में बढ़ौतरी होगी। तापमान 18 से 26 डिग्री के बीच रह सकता है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version