Homeराज्य-शहरपंजाब में आज से तीन दिन चलेगी लू: तापमान 41.7 डिग्री...

पंजाब में आज से तीन दिन चलेगी लू: तापमान 41.7 डिग्री पहुंचा, बठिंडा सबसे अधिक गर्म, 28 अप्रैल तक बारिश की संभावना नहीं – Punjab News


पंजाब में आज से चलेगी लू, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट।

पंजाब में पिछले कुछ दिनों से लगातार गर्मी पड़ रही है। अब तापमान 41.7 डिग्री तक पहुंच गया है। बठिंडा सबसे गर्म रहा है। 24 घंटे में तापमान में 0.7 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है, यह सामान्य तापमान से 2.1 डिग्री अधिक हो गया है। वहीं, मौसम विभाग ने आज से तीन द

.

उत्तरी पाकिस्तान के पड़ोस में चक्रवाती परिसंचरण के रूप में पश्चिमी विक्षोभ अब पाकिस्तान और उससे सटे जम्मू-कश्मीर के ऊपर स्थित है। इससे पंजाब में एक द्रोणिका (कम दबाव वाला क्षेत्र) बन रहा है। हालांकि, इस दौरान मौसम शुष्क ही रहेगा।

सभी जिलों को तापमान 35 डिग्री से अधिक पंजाब के सभी जिलों का अधिकतम तापमान अब 35 डिग्री से 40 डिग्री के बीच बना हुआ है। दोपहर के समय घर से निकलना मुश्किल हो गया है। स्वास्थ्य विभाग ने भी लोगों को आगाह किया है कि दोपहर के समय घरों से निकलने से परहेज करें। वहीं, सभी सरकारी अस्पतालों में गर्मी की वजह से आने वाले मरीजों के लिए बिस्तर आरक्षित किए गए हैं। राज्य में 48% कम बारिश हुई है। केवल 0.1 मिमी बारिश दर्ज की गई है। चंडीगढ़ में 38.7 डिग्री दर्ज किया गया। इसमें 2.1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है।

पंजाब के शहरों का आज का मौसम: अमृतसर: आज मौसम बिल्कुल साफ रहेगा। आसमान साफ रहेगा और धूप खिलेगी। तापमान 19 से 36 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। जालंधर: आज मौसम बिल्कुल साफ रहेगा। आसमान साफ रहेगा और धूप खिलेगी। तापमान 19 से 36 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। लुधियाना: आज मौसम बिल्कुल साफ रहेगा। आसमान साफ रहेगा और धूप खिलेगी। तापमान 21 से 40 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पटियाला: आज मौसम बिल्कुल साफ रहेगा। आसमान साफ रहेगा और धूप खिलेगी। तापमान 20 से 38 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मोहाली: आज मौसम बिल्कुल साफ रहेगा। आसमान साफ रहेगा और धूप खिलेगी। तापमान 23 से 38 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version