Homeराज्य-शहरपंजाब में कल से बदलेगा मौसम: 5 दिन बारिश और तेज...

पंजाब में कल से बदलेगा मौसम: 5 दिन बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, तापामन 2.2 गिरा, बठिंडा सबसे गर्म – Punjab News


पंजाब में आज से पांच दिन मौसम बदलेगा। बारिश की संभावना।

पंजाब में भीषण गर्मी पड़ रही है। हालंकि राज्य के कई जिलों में चल रही हवाओं ने तपिश थोड़ी कम की है। 24 घंटे में तापमान में 2.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। यह सामान्य तापमान के करीब बना हुआ है। बठिंडा में सबसे अधिक तापमान 42.8 डिग्री दर्ज किया गया

.

वहीं, दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों में चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक बना हुआ है। इस वजह से मौसम में बदलाव बन रहा है। हालांकि, आज मौसम शुष्क रहेगा। वहीं, एक तारीख से मौसम बदलेगा। इस दौरान बारिश, तेज हवाएं चलने और बिजली चमकने का अलर्ट है।

हालांकि, माहिरों की मानें तो अगले 72 घंटों तक राज्य में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होगा। इसके बाद 02-04 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होगी। चंडीगढ़ में 24 घंटे में तापमान 2.6 डिग्री गिरा है। अब तापमान 35.9 डिग्री दर्ज किया गया है।

पांच दिन बारिश और तेज हवाएं चलेगी

मौसम विभाग के मुताबिक, 1, 2, 3 और 4 मई व 07 मई को कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है। अगले 72 घंटों तक राज्य में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होगा तथा इसके बाद 02-04 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी।

तेज हवाएं चलने व बिजली चमकने का यलो और ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।एक तारीख से किसानों को थोड़ा अलर्ट रहना होगा। क्योंकि गेहूं की कटाई का सीजन चल रहा है। ऐसे में उन्हें फसलों की संभाल करनी होगी। साथ ही हवाओं से बचने की कोशिश करनी होगी।

पंजाब में इस तरह रहेगा आने वाले पांच दिन मौसम।

राज्य के विभिन्न जिलों में दर्ज तापमान

चंडीगढ़ और पंजाब के शहरों में तापमान ऐसा रहेगा

चंडीगढ़ – आसमान साफ रहेगा। तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। तापमान 25 से 39 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

अमृतसर – आसमान साफ रहेगा। तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। तापमान 22 से 40 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

जालंधर – आसमान साफ रहेगा। तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। तापमान 20 से 38 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

लुधियाना – आसमान साफ रहेगा। तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। तापमान 25 से 41 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

पटियाला – आसमान साफ रहेगा। तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। तापमान 24 से 41 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

मोहाली – आसमान साफ रहेगा। तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। तापमान 23 से 39 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version