पंजाब में आज आसमान साफ रहेगा व लू का अलर्ट भी जारी किया गया है।
पंजाब में मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है। इन दिनों पंजाब में हीटवेव (लू) का जोर रहेगा। आज प्रदेश में औसत अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, फिर भी तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस अधिक
.
भारतीय मौसम विभाग (IMD) चंडीगढ़ के अनुसार, 1 मई 2025 तक पंजाब लू का असर रहने वाला है। इतना ही नहीं, 1 मई को हिमाचल प्रदेश के साथ सटे जिलों में गरज-चमक, बिजली गिरने, तेज हवाएं चलने का अलर्ट है। जबकि अन्य जिलों में लू की स्थितियां देखने को मिल सकती हैं।
पंजाब के जिलों के लिए जारी अलर्ट।
1 मई तक जारी अलर्ट
- 28 अप्रैल (Day 1): पंजाब के उत्तरी जिलों में (जैसे पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर आदि) मौसम सामान्य रहेगा, जबकि दक्षिणी जिलों (जैसे फाजिल्का, बठिंडा, फरीदकोट आदि) लू को लेकर अलर्ट है।
- 29 अप्रैल (Day 2): राज्य का अधिकांश हिस्सा पीली चेतावनी के दायरे में रहेगा।
- 30 अप्रैल (Day 3): चेतावनी जारी रहेगी लेकिन कुछ उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में स्थिति बेहतर होने की संभावना।
- 1 मई (Day 4): आधा पंजाब हरे क्षेत्र में आ जाएगा यानी वहां कोई मौसम चेतावनी नहीं रहेगी, जबकि कुछ दक्षिणी जिलों में अब भी चेतावनी बनी रहेगी।
- पंजाब के विभिन्न जिलों का तापमान।
पंजाब के शहरों में आज मौसम
अमृतसर – आज आसमान साफ रहेगा। तापमान में बदलाव बहुत कम होगा। तापमान 19 से 41 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।
जालंधर- आज आसमान साफ रहेगा। तापमान में बदलाव बहुत कम होगा। तापमान 19 से 40 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।
लुधियाना- आज आसमान साफ रहेगा। तापमान में बदलाव बहुत कम होगा। तापमान 21 से 42 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।
पटियाला- आज आसमान साफ रहेगा। तापमान में बदलाव बहुत कम होगा। तापमान 19 से 43 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।
मोहाली- आज आसमान साफ रहेगा। तापमान में बदलाव बहुत कम होगा। तापमान 26 से 41 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।