पटना वासियों को अप्रैल माह में पहला डबल डेकर एलिवेटेड रोड का तोहफा मिलने वाला है। बिहार सरकार के PWD मंत्री नितिन नवीन ने शुक्रवार को एलिवेटेड रोड का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मार्च तक निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। सीएम नीतीश कुमार इसका उद्घ
.
अप्रैल के अंत तक इसे जनता के लिए खोल दिया जाएगा। यह बिहार का पहला डबल डेकर फ्लाईओवर होगा। जो अशोक राजपथ पर ट्रैफिक दबाव को कम करने में अहम भूमिका निभाएगा। पटना में जाम की समस्या को खत्म करने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है।
अधिकारियों के साथ निरीक्षण के लिए पहुंचे PWD मंत्री नितिन नवीन।
डबल डेकर से जाम से मिलेगी मुक्ति
गांधी मैदान से एनआईटी तक 2 लेन में बन रहे डबल डेकर एलिवेटेड रोड के शुरू होने जाम से राहत मिलेगी। निर्माण कार्य पर कुल 422 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। पहले लेन की लंबाई 1449.30 मीटर है, जबकि दूसरे लेन की लंबाई 2175.50 मीटर है। इस सड़क पर दोनों ओर से आने-जाने की सुविधा है।
डबल डेकर का एक हिस्सा गांधी मैदान से PMCH तक बनाया है। दूसरा हिस्सा इसके ऊपर से गांधी मैदान से सीधे एनआईटी तक बनाया गया है। जिन्हें गांधी मैदान से पटना सिटी जाना है वो ऊपर के रास्ते से जा सकते हैं। पटना यूनिवर्सिटी तक जाने के लिए पुराने रास्ते का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा PMCH से भी मरीन ड्राइव जा सकते हैं।