आरोपियों के घर के बाहर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार।
नारदीगंज पुलिस ने पड़रिया में हुई गोलीबारी मामले में कार्रवाई तेज कर दी है। थाना कांड संख्या 199/25 के मुख्य आरोपी अरविंद कुमार उर्फ अरविंद पहलवान के घर इश्तेहार चिपकाया गया है।
.
थानाध्यक्ष प्रभा कुमारी के अनुसार, आरोपी अरविंद के पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र के नदवा गांव स्थित घर पर इश्तेहार लगाया गया है। इसके साथ ही दूसरे आरोपी विनोद सिंह के घर भी इश्तेहार चिपकाया गया है। विनोद सिंह यदुनंदन सिंह के पुत्र हैं और नालंदा जिले के फतेहपुर गांव के निवासी हैं।
जमीन विवाद को लेकर हुई इस गोलीबारी के मामले में दोनों आरोपी फरार चल रहे हैं। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।