शोभायात्रा जयनगर स्थित सरना स्थल से शुरू हुई।
रामगढ़ जिले के पतरातू में प्रकृति पर्व सरहुल का आयोजन धूमधाम से किया गया। केंद्रीय सरना स्थल पर पहान ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
.
बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने कहा कि सरहुल झारखंड का सबसे बड़ा प्राकृतिक त्योहार है। जल, जंगल और जमीन की पूजा करना हमारा नैतिक कर्तव्य है। विधायक ने सभी से प्रकृति की रक्षा का संकल्प लेने का आह्वान किया।
विधायक भी लोगों के साथ नृत्य में शामिल हुए
शोभायात्रा जयनगर स्थित सरना स्थल से शुरू हुई। यह शहीद भगत सिंह चौक और मेन रोड होते हुए रेलवे गेट स्थित सरना स्थल तक पहुंची। यहां पूजा-अर्चना की गई। शोभायात्रा में महिलाएं और पुरुष झारखंडी लोक गीतों पर जमकर थिरके। विधायक भी लोगों के साथ नृत्य में शामिल हुए।
सरहुल कमेटी के सदस्यों की उपस्थिति में यह पर्व पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया।