Homeउत्तर प्रदेशपति से नाराज पत्नी ने की आत्महत्या: मुंबई से घर आए...

पति से नाराज पत्नी ने की आत्महत्या: मुंबई से घर आए पति से हुआ विवाद, 3 छोटे बच्चों को छोड़कर पंखे से लटकी – MANKAPUR News


ज्ञानेन्द्र कुमार चौधरी | मनकापुर4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गीता की फाइल फोटो।

मनकापुर में एक दुखद घटना सामने आई। फिरोजपुर निवासी गीता ने मंगलवार सुबह अपने घर में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। गीता के पति राजेश मुंबई में रहते हैं और इन दिनों घर पर थे।

सूत्रों के अनुसार, मंगलवार सुबह पति से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद गीता ने कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर लिया और साड़ी का फंदा बनाकर पंखे से लटक गई। घटना के समय उनके ससुर सियाराम घर पर नहीं थे। पति राजेश और गांव के लोगों ने खिड़की तोड़कर कमरे में प्रवेश किया, लेकिन तब तक गीता की मृत्यु हो चुकी थी।

गीता अपने पीछे तीन छोटे बच्चे छोड़ गई हैं – 7 वर्षीय सोनाक्षी, 5 वर्षीय दिव्यांशी और 7 माह का अनूप। बच्चों और पति की स्थिति बेहद दयनीय है। गीता का मायका थाना खोड़ारे के नारायणपुर गांव में है।

कोतवाल मनोज पाठक ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लगता है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की सही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version