छिंदवाड़ा के लिंगा बायपास इलाके में एक अधेड़ व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने जब लाश देखी, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। शव की पहचान 55 वर्षीय अशोक धुर्वे के रूप में हुई, जिसे उसकी पत्नी कांताबाई ने पहचाना। अशोक के लाप
.
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा, जहां पता चला कि अशोक की मौत गला घोंटने से हुई थी। मृतक के गले में काले रंग की रस्सी मिली, जिससे संदेह और गहरा गया। पुलिस ने तत्काल हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान मृतक के भतीजे राजू का नाम सामने आया, जिससे कांताबाई नियमित बातचीत करती थी। जब पुलिस ने राजू से सख्ती से पूछताछ की, तो उसने चौंकाने वाला सच बताया। राजू ने स्वीकार किया कि कांताबाई उससे अपने पति द्वारा मारपीट की बात करती थी। इसी के चलते उसने कांताबाई के दामाद जगदीश उइके के साथ मिलकर अशोक की हत्या की साजिश रची और वारदात को अंजाम दे दिया।
एएसपी ने किया खुलासा
एएसपी आयुष गुप्ता ने बताया कि कॉल डिटेल्स और पूछताछ के आधार पर राजू की संलिप्तता सामने आई। कांताबाई और राजू की बातचीत के आधार पर पुलिस ने पूरे मामले की तह तक पहुंचते हुए तीनों आरोपियों को पकड़ लिया है। इसके पहले कांताबाई ही अपने पति को गुमशुदा बता कर ढूंढ रही थी।
यह खबर भी पढ़ें
छिंदवाड़ा में महिला ने पति की करवाई हत्या:शराब पिलाकर रस्सी से गला घोंटा, बाइक से शव ले जाकर फेंका; बोली- परेशान करता था