Homeमध्य प्रदेशपद्मश्री रामसहाय पांडे की तबीयत बिगड़ी: ​​​​​​​स्वास्थ्य खराब होने पर निजी...

पद्मश्री रामसहाय पांडे की तबीयत बिगड़ी: ​​​​​​​स्वास्थ्य खराब होने पर निजी हॉस्पिटल में कराया भर्ती, हालत स्थिर – Sagar News



पद्मश्री पांडे को देखने पहुंची सीएमएचओ डॉ. तिमोरे।

पद्मश्री रामसहाय पांडे की तबीयत खराब हो गई। उन्हें शहर के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। पद्मश्री पांडे की तबीयत खराब होने की सूचना मिलते ही विधायक शैलेंद्र जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी समेत अन्य उन्हें देखने के लिए

.

उन्होंने स्वास्थ्य के संबंध में डॉक्टर से चर्चा की और परिजनों से भी बात की। डॉक्टर मनीष जैन ने बताया कि पद्मश्री रामसहाय पांडे का पहले से स्वास्थ्य में कुछ सुधार हुआ है। लेकिन वृद्धावस्था को देखते हुए सभी आवश्यक परीक्षण कर उपचार किया जा रहा है।

डॉ. ममता तिमोरे ने डॉक्टर से कहा कि पद्मश्री पांडे का पूरा ध्यान रखें और लगातार स्वास्थ्य परीक्षण करें। उन्होंने पांडे के स्वास्थ्य के संबंध में लगातार जानकारी उपलब्ध कराने के लिए भी कहा है।

वर्ष 2022 में मिला था पद्मश्री सम्मान

पद्मश्री रामसहाय पांडे को वर्ष 2022 में भारत सरकार ने कला के क्षेत्र में उनकी विशिष्ट सेवा के लिए पद्म पुरस्कारों की श्रृंखला में तीसरा सर्वोच्च पुरस्कार पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया था। यह पुरस्कार बुंदेली लोक नृत्य राई को लोकप्रिय बनाने के लिए दिया गया था।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version