Homeबिहारपरवलपुर थाना प्रभारी बने संजीव कुमार सिंह: नालंदा में प्रशासनिक फेरबदल,...

परवलपुर थाना प्रभारी बने संजीव कुमार सिंह: नालंदा में प्रशासनिक फेरबदल, विकास कुमार यादव को वेना थाने की कमान – Nalanda News


नालंदा में प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। एसपी के निर्देश पर संजीव कुमार सिंह को परबलपुर और विकास कुमार यादव को वेना थानाध्यक्ष बनाया गया है। इंस्पेक्टर चंद्र भानु को साइबर थाना से अंचल पुलिस निरीक्षक हिलसा भेजा गया है।

.

संजीव कुमार सिंह की पोस्टिंग पहले राजगीर पुलिस स्टेशन में थी। विकास यादव अभियोजन शाखा में थे। मनोज कुमार को थानाध्यक्ष वेना से अभियोजन शाखा में लगाया गया है। इसके अलावा पप्पू कुमार सिंह को थानाध्यक्ष परबलपुर से राजगीर थाना में ट्रांसफर किया गया है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी आदेश के मुताबिक पदाधिकारियों का तत्काल प्रभाव से ट्रांसफर किया गया है। 24 घंटे के अंदर संबंधित थाने में योगदान देना होगा।

नालंदा एसपी के निर्देश पर हुआ तबादला।

इन बातों का रखना होगा ध्यान

जारी आदेश में स्पष्ट रूप महिलाओं से दुर्व्यवहार, भ्रष्टाचार (Corruption) और अभिरक्षा में हिंसा(Custodial Violence) जैसे गंभीर आरोपों से बचने की सख्त हिदायत दी गई है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version