Homeराज्य-शहरपरशुराम जयंती पर पृथ्वीपुर में निकली शोभायात्रा: श्रद्धालुओं ने किया भगवान...

परशुराम जयंती पर पृथ्वीपुर में निकली शोभायात्रा: श्रद्धालुओं ने किया भगवान का पूजन, संगठनों ने जल और शरबत की व्यवस्था की – Niwari News


निवाड़ी जिले की पृथ्वीपुर तहसील में बुधवार को भगवान परशुराम जयंती मनाई गई। सुबह से ही जय परशुराम के उद्घोष से वातावरण गुंजायमान रहा। नगर के चौराहों, गलियों और मंदिरों में सजावट की गई।

.

मुख्य चौराहे से शोभायात्रा की शुरुआत हुई। ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों ने विधिवत पूजा-अर्चना की। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां, ढोल-नगाड़े और बैंड बाजे शामिल रहे। नृत्य करती टोलियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनीं।

परंपरागत वेशभूषा में सजे श्रद्धालुओं ने नगर के प्रमुख मार्गों से यात्रा निकाली। महिलाएं, बच्चे और युवा सभी परशुराम भक्ति में लीन दिखे। झांकियों में भगवान परशुराम के विभिन्न रूपों को दर्शाया गया।

श्रद्धालुओं ने फूलों से यात्रा का स्वागत किया। घर-घर दीप सजाए गए। रथ में विराजमान भगवान परशुराम की आरती की गई। स्थानीय युवाओं में उत्साह दिखा। सामाजिक संगठनों ने जल और शरबत वितरण की व्यवस्था की।

पृथ्वीपुर विधायक नितेंद्र सिंह राठौर ने भी भगवान परशुराम का पूजन किया व शोभायात्रा का स्वागत किया । ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष ने कहा कि भगवान परशुराम धर्म और न्याय की रक्षा करने वाले हर नागरिक के प्रेरणास्रोत हैं। उनका जीवन अन्याय के खिलाफ संघर्ष और सत्य के लिए समर्पण का प्रतीक है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version