पीलीभीत1 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन।
कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में पीलीभीत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनप्रतिनिधियों के साथ कैंडल मार्च निकाला। भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप और नगर पालिका अध्यक्ष आस्था अग्रवाल के नेतृत्व में यह विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया।
22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकियों ने जाति के आधार पर 27 लोगों की हत्या कर दी थी। इस घटना से पूरे देश में आक्रोश है। गुरुवार की देर रात भाजपा कार्यकर्ता गांधी स्टेडियम में एकत्रित हुए। वहां से कैंडल मार्च निकालते हुए गैस चौराहे तक पहुंचे।
प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने खून के बदले खून की मांग करते हुए नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने पहलगाम में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए 2 मिनट का मौन भी रखा।