हरियाणा के पानीपत शहर के मॉडल टाउन थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला पर साथ जींद स्थित उसकी ससुराल में अत्याचार किया गया। नशे-सट्टे के आदी पति ने उसके आभूषण बेचकर सट्टे पर लगा दिए। इतना ही नहीं, वह दूसरी लड़कियों से पत्नी के सामने ही अश्लील
.
खाने में नमक ज्यादा होने का बहाना बनाकर उसे खूब पीटा। जिससे उसका 5 सप्ताह का गर्भपात हो गया। आरोपी पति, सास और ससुर ने पंचायत में दहेज देने पर ही घर में रखने की शर्त रखी। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
अक्टूबर 2024 में हुई थी शादी
मॉडल टाउन थाना पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने बताया कि उसकी शादी अक्टूबर 2024 में दीपक निवासी राम बक्श कॉलोनी, जींद के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल में सास सुदेश और ससुर राज कुमार ने कम दहेज लाने का ताना देना शुरू कर दिया था।
मॉडल टाउन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
शादी के चार दिन बाद ही पति ने अपने लिए बाइक, सास ने सोने की चेन और ससुर ने सोने की अंगूठी लाने की मांग की। जब उनकी बात मानने से इनकार किया तो उन्होंने उसके साथ मारपीट की। धमकी दी कि अगर वह उनकी मांगों को पूरा नहीं करेगी तो वे उसे घर में नहीं रहने देंगे। महिला ने जब आपबीती घर बताई तो पिता ने पति को घर बुलाकर 50 हजार रुपए कैश दिया और कहा कि अब वह बेटी को सही से रखे। लेकिन कुछ दिनों बाद फिर से विवाहिता के साथ वही सलूक किया जाने लगा।
रोजाना शराब पीकर घर आता था पति
पति रोजाना रात को शराब के नशे में घर में आता था और उसके साथ मारपीट करता था। पति उसके सामने ही किसी दूसरी महिला के साथ गंदी बातें करता था, जिसे ऐसा करने से रोकते तो वह उसके ही चरित्र पर सवाल उठा देता था। पति ने कई लड़कियों से अश्लील बातें करता था। इतना ही नहीं, वह सट्टा लगाने का आदी है।
उसने विवाहिता की चेन, बालियां और अंगूठी बेचकर सट्टे में पैसे लगा दिए। उस पर मारपीट के भी कई मुकदमे चल रहे। आरोपी धमकी देता है कि वह जेल जाने से नहीं डरता। एक सुबह खाने में नमक ज्यादा होने की बात कहते हुए उसके साथ तीनों ने खूब मारपीट की। जिससे उसका 5 सप्ताह का गर्भपात हो गया। विवाहिता अपने घर गई, जहां पंचायत भी हुई। लेकिन आरोपियों ने दहेज देने पर ही घर बसाने की बात कही।