Thursday, April 24, 2025
Thursday, April 24, 2025
Homeहरियाणापानीपत में नशे का आदतन 13 वर्षीय किशोर लापता: दूसरी बार...

पानीपत में नशे का आदतन 13 वर्षीय किशोर लापता: दूसरी बार घर से निकला; पहले भी 8 दिनों बाद था लौटा – Panipat News


हरियाणा के पानीपत शहर के उझा रोड पर रहने वाला एक 13 साल का किशोर घर से लापता हो गया। दरअसल, किशोर नशे का आदी है। वह नशे की पूर्ति के लिए पहले भी घर से चला गया था। जोकि करीब 8 दिन बाद लौटा था। अब फिर वह निकल गया। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है। पुल

.

चांदनीबाग थाना पुलिस को दी शिकायत में अफरोज आलम ने बताया कि वह उझा रोड का रहने वाला है। वे पांच भाई है, जिनमें से तीन भाई पानीपत रहते है। दो भाई बिहार में रहते है। बड़े भाई शमशाद का 13 वर्षीय बेटा है। जोकि नवंबर 2024 में गांव से रहने के लिए पानीपत आया था। वह 6 मार्च की देर रात करीब 2 बजे बगैर किसी को कुछ बताए घर से निकल गया था। जिसको परिवार वालों ने काफी तलाशा, लेकिन नहीं मिला था। करीब 8 दिन बाद खुद घर आ गया था।

चांदनीबाग थाना पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

घर पर है बंदिशें, इसलिए निकला घर से

अब वह फिर से घर से चला गया है। जोकि तीन दिन बाद भी नहीं लौटा। जिसकी परिजनों ने सभी जगहों पर तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। अफरोज ने बताया कि उसका भतीजा नशे का आदी है। नशे की पूर्ति के लिए ही वह पहले घर से निकला था। घर पर बंदिशों के चलते वह फिर से चला गया है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular