हरियाणा के पानीपत शहर के उझा रोड पर रहने वाला एक 13 साल का किशोर घर से लापता हो गया। दरअसल, किशोर नशे का आदी है। वह नशे की पूर्ति के लिए पहले भी घर से चला गया था। जोकि करीब 8 दिन बाद लौटा था। अब फिर वह निकल गया। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है। पुल
.
चांदनीबाग थाना पुलिस को दी शिकायत में अफरोज आलम ने बताया कि वह उझा रोड का रहने वाला है। वे पांच भाई है, जिनमें से तीन भाई पानीपत रहते है। दो भाई बिहार में रहते है। बड़े भाई शमशाद का 13 वर्षीय बेटा है। जोकि नवंबर 2024 में गांव से रहने के लिए पानीपत आया था। वह 6 मार्च की देर रात करीब 2 बजे बगैर किसी को कुछ बताए घर से निकल गया था। जिसको परिवार वालों ने काफी तलाशा, लेकिन नहीं मिला था। करीब 8 दिन बाद खुद घर आ गया था।
चांदनीबाग थाना पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
घर पर है बंदिशें, इसलिए निकला घर से
अब वह फिर से घर से चला गया है। जोकि तीन दिन बाद भी नहीं लौटा। जिसकी परिजनों ने सभी जगहों पर तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। अफरोज ने बताया कि उसका भतीजा नशे का आदी है। नशे की पूर्ति के लिए ही वह पहले घर से निकला था। घर पर बंदिशों के चलते वह फिर से चला गया है।