Homeहरियाणापानीपत में बकरीद पर खूनी संघर्ष: बकरों की कुबानी करने वाले...

पानीपत में बकरीद पर खूनी संघर्ष: बकरों की कुबानी करने वाले छुर्रे को लेकर हुआ विवाद: युवक को सिर-पेट और छाती पर मारे – Panipat News


हरियाणा के पानीपत जिले के सनौली थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी बेसिक में शनिवार को बकरीद पर दो पक्षों में खून संघर्ष हो गया। दरअसल, बकरों की कुर्बानी के लिए लाए गए छुरा को उठाकर एक युवक भाग गया। जिसे छुरा वापस मांगा तो वह जानलेवा हमला करने पर उतारु हो गया।

.

यूं शुरू हुआ विवाद सनौली थाना पुलिस को दी शिकायत में मुकीम ने बताया कि वह गांव गढ़ी बेसिक का रहने वाला है। 7 जून की सुबह करीब 9 बजे वह बकरीद के मौके पर बकरों की कुर्बानी करने के लिए अपने चचेरे भाई मुरसलीन ग्यूर के घर गया था। जहां पर पहले से ही जुबेर, नाजीम, सावेज, नाजीम का जीजा आए हुए थे। मुकीम ने बताया कि वह कुर्बानी करने के लिए पहले से बनवाए हुए छुरे को लेकर पहुंचा था। जिसे जुबेर उठा कर ले गया था। जब उससे छुरा वापस मांगा तो जुबेर ने गाली गलौच करनी शुरू कर दी।

सनौली थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गाली-गलौज का विरोध करने पर हुआ मारे छुरा

जुबेर को गाली देने से मना किया तो उसने अपने हाथ में लिए हुए कुर्बानी के छुरे से उसके सिर पर वार किया। जिससे वह जमीन पर गिर गया। इसी दौरान वहां मौजूद नाजीम ने अपने हाथ में लिए हुए छुरे से उसके पेट पर वार किया। सावेज ने छाती में छुरा मारा।

इसके बाद मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने किसी तरह उसे छुड़वाया। जिस दौरान आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए। खून से लथपथ हालत में उसे तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां वह इलाज के लिए भर्ती कर लिया गया है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version