लिफ्ट और दीवार के बीच में फंसा युवक और इनसाइड में उसका आधार कार्ड।
हरियाणा में पानीपत के एक गांव स्थित फैक्ट्री में रविवार दोपहर को एक हादसा हो गया। जहां फैक्ट्री की लिफ्ट और दीवार के बीच एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में फंस गया। जिससे उसकी मौत हो गई। हादसा होते ही फैक्ट्री में हड़कंप मच गया। अन्य श्रमिकों ने इसकी जा
.
साथ ही पुलिस को भी सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी आवश्यक कार्रवाई की। इसके बाद शव को श्री महाकाल जन सेवा दल के सदस्य कपिल मल्होत्रा की एंबुलेंस से सिविल अस्पताल भिजवाया गया। जहां उसका पंचनामा भरवा कर शवगृह में रखवा दिया गया है। पुलिस ने मामले की आगामी कार्रवाई कर रही है।
लिफ्ट-दीवार में फंसने से वह हवा में लटका रह गया।
ओपन लिफ्ट की ग्रिल पकड़ कर जा रहा था ऊपर
जानकारी के अनुसार गांव सौधापुर की फैक्ट्री में ये हादसा हुआ है। वहीं, कपिल मल्होत्रा ने बताया कि जब वह मौके पर पहुंचे, तो लोगों ने बताया कि मृतक 18 वर्षीय सिजबुल था। वह मूल रूप से उत्तर दीनारपुर, वेस्ट बंगाल का रहने वाला था। हाल में वह पानीपत ही रहता था। वह उक्त फैक्ट्री में ही काम करता था।
लोगों ने यह भी बताया कि फैक्ट्री में कई-कई क्विटंल माल को ऊपर नीचे लाने के लिए एक ओपन लिफ्ट लगी हुई है। जिसकी ग्रिल पकड़ कर सिजबुल ऊपर की ओर जा रहा था। इसी दौरान वह लिफ्ट और दीवार के बीच फंस गया। उसका आधार शरीर हवा में लटका रह गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।