Homeमध्य प्रदेशपिपरिया में बड़े भाई की चाकू मार कर हत्या: मां को...

पिपरिया में बड़े भाई की चाकू मार कर हत्या: मां को गाली देने से रोका तो छाती पर किया वार, आरोपी फरार – Pipariya News



पिपरिया के पुरानी बस्ती में बुधवार रात 11:30 बजे छोटे भाई ने बड़े भाई की चाकू मार कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 40 वर्षीय दीनदयाल केवट के रूप में हुई है।

.

सिटी थाना प्रभारी गिरीश त्रिपाठी के अनुसार, महेश केवट मां को गालियां दे रहा था। बड़े भाई दीनदयाल ने उसे ऐसा करने से मना किया। इस बात पर दोनों भाइयों में झगड़ा शुरू हो गया।

झगड़े के दौरान दोनों ने एक-दूसरे पर लाठी और चाकू से हमला किया। महेश ने दीनदयाल की छाती में चाकू मार दिया। गंभीर हालत में दीनदयाल को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक के भतीजे विजय केवट ने बताया कि आरोपी महेश नशे का आदी है। वह अक्सर परिवार में झगड़ा करता रहता है। महेश बेरोजगार है और अविवाहित है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है।

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि गुरुवार को मृतक का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version