Homeउत्तर प्रदेशपुरानी रंजिश में महिला को फावड़े से काटा, मौत: बेटे ने...

पुरानी रंजिश में महिला को फावड़े से काटा, मौत: बेटे ने आरोपी की पत्नी को भगाया था, गुस्से में आकर पति ने मां को मार डाला – Kasganj News


अमित यादव (सौरभ) | कासगंज3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

कासगंज के सहावर कोतवाली क्षेत्र के गांव इतवारपुर में एक महिला की फावड़े से हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान प्रवीण कुमार की पत्नी चंद्र बती (45) के रूप में हुई है। पुलिस जांच में पता चला कि हत्या का कारण पुरानी रंजिश है। मृतका का बेटा सतेंद्र 8 महीने पहले आरोपी जीतू की पत्नी को भगा ले गया था। तब से दोनों फरार थे। इस घटना के बाद से दोनों परिवारों के बीच विवाद चल रहा था।

पुलिस कर रही आरोपी की तलाश

आज आरोपी जीतू अपने तीन साथियों के साथ चंद्र बती के घर पहुंचा। वह अपनी पत्नी को खोज रहा था। पत्नी नहीं मिलने पर उसने चंद्र बती पर फावड़े से कई वार किए। इन हमलों में महिला की मौत हो गई। सूचना मिलते ही सहावर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने महिला को सहावर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती के नेतृत्व में पुलिस ने मौके पर पंचनामा की कार्रवाई की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version