Homeबिहारपुलों पर चलना खतरे से खाली नहीं: संपर्क पथ का स्पैन...

पुलों पर चलना खतरे से खाली नहीं: संपर्क पथ का स्पैन गिरने पर राजद बोली- भाजपा के पास रहा है विभाग, BJP बोली- तेजस्वी भी इस विभाग के मंत्री रहे – Patna News


शक्ति सिंह यादव ने कहा- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बेमेल गठबंधन में रहकर भाजपा का संरक्षण कर रहे हैं। यह भ्रष्टाचार का संस्थागत प्रमाण है। कोई ऐसा डिपार्टमेंट अछूता नहीं है, जहां भ्रष्टाचार नहीं हो रहा हो।

बख्तियारपुर-ताजपुर गंगा महासेतु पर निर्माणाधीन पुल के संपर्क पथ का स्पैन गिर गया। राजद ने इसपर सवाल उठाया है। राजद के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा है कि 1600 करोड़ रुपए की लागत से यह बन रहा है। मुख्यमंत्री, भाजपा के मंत्री और अधिकारिय

.

सुल्तानगंज का पुल कई बार गिरा जो ड्रीम प्रोजेक्ट है। भ्रष्टाचार प्रशासन के रग-रग में आ गया है। भाजपा के पास यह विभाग रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बेमेल गठबंधन में रहकर भाजपा का संरक्षण कर रहे हैं। यह भ्रष्टाचार का संस्थागत प्रमाण है। कोई ऐसा डिपार्टमेंट अछूता नहीं है, जहां भ्रष्टाचार नहीं हो रहा हो। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुंह में दही जमाए बैठे हैं। कुछ बोल नहीं रहे हैं। बिहार में सब कुछ अचेत हो गया है। अब विश्वास ही नहीं है कि कोई पुल इनके कार्यकाल में सुरक्षित रह गया है। पुलों पर चलना खतरे से खाली नहीं है।

राजद के युवराज भी इस विभाग के मंत्री रहे : BJP

BJP के प्रदेश प्रवक्ता कुंतल कृष्ण ने कहा है कि राष्ट्रीय जनता दल के युवराज भी इस विभाग के मंत्री रहे हैं यह नहीं भूलना चाहिए। भ्रष्टाचार हुआ है तो इस पर निगरानी है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इन भ्रष्टाचारियों को किनका संरक्षण मिलता रहा है इसे देखा जा रहा है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version