Homeबिहारपूर्णिया में 2 गुट भिड़े, जमकर चले लात घूंसे: मारपीट में...

पूर्णिया में 2 गुट भिड़े, जमकर चले लात घूंसे: मारपीट में 6 लोग घायल, 1 की हालत गंभीर; बाइक से टक्कर लगने के बाद शुरू हुआ विवाद – Purnia News


पूर्णिया के अमौर में 2 गुट आपस में भिड़ गए। दोनों ओर से जमकर हाथापाई हुई और लात-घूंसे चले। मारपीट में दोनों पक्ष के 6 लोग घायल हो गए। एक की हालत गंभीर बनी हुई है। बाइक से टक्कर लगने के बाद विवाद हुआ था।

.

स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। घायलों को इलाज के लिए GMCH में एडमिट कराया गया है। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना बालूगंज के वार्ड नंबर-4 की है।

मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

महिलाओं के जेवर लूट लिए

घायल रघु मंडल ने बताया कि बेगदह वार्ड 9 के रहने वाले मो. राजिक उर्फ राजू ने बाइक से मुझे टक्कर मार दी। मैं बुरी तरह से घायल हो गया। गुस्साए लोगों ने उसकी पिटाई कर दी।

हर्जाने के तौर पर कुछ रुपए लिए थे। डेढ़ घंटे बाद 25-30 लोगों के साथ मेरे घर पर आ धमका। मारपीट शुरू कर दी। घर की महिलाओं के साथ भी दुर्व्यवहार किया, जेवर लूट लिए। भीड़ जुटने पर अपने लोगों के साथ फरार हो गया।

बाइक से टक्कर के बाद हुआ विवाद।

पूछताछ के लिए 2 लोगों को हिरासत में लिया

वहीं, अमौर थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि रघु मंडल ने आवेदन दिया है। जिसके आधार पर छानबीन शुरू कर दी गई है। पूछताछ के लिए 2 लोगों को हिरासत में लिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दो पक्ष में आपस में भिड़े।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version