क्षेत्रीय कार्यालय में भाजपा पदाधिकारियों ने कलराज मिश्र का जोरदार स्वागत किया।
भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री व पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र कई वर्षों बाद कानपुर पहुंचे। पहलगाम हमले में मृतक शुभम के परिजनों से मिलने के बाद वे कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय कार्यालय में पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों से मुलाकात
.
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मजबूत पहचान कार्यालय में कलराज मिश्र ने अपने पुराने प्रसंगों को साझा करते हुए कानपुर की यादों को ताजा किया। उन्होंने कहा कि भाजपा आज सिर्फ राष्ट्रीय नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी एक मजबूत पहचान बना चुकी है।
इसलिए यह आवश्यक है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार न केवल भारत में बनी रहे, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी देश की गरिमा को और ऊंचा करे। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा का यह क्षेत्रीय कार्यालय विश्वस्तरीय पार्टी के अनुरूप उच्च स्तर का है और इसकी गरिमा बनाए रखना हम सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है।
कार्यक्रम में ये प्रमुख रूप से रहे मौजूद कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह एवं उपेंद्र पासवान ने श्री मिश्रा को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। पूर्व सांसद सत्यदेव पचौरी, बालचंद्र मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष रवींद्र पाटनी, दिनेश राय, कौशल किशोर दीक्षित, राधेश्याम पांडे, विनोद शुक्ल समेत अन्य मौजूद रहे।