Homeझारखंडपूर्व विधायक ताला मरांडी ने भाजपा से दिया इस्तीफा: थामा जेएमएम...

पूर्व विधायक ताला मरांडी ने भाजपा से दिया इस्तीफा: थामा जेएमएम का हाथ, सीएम हेमंत सोरेन ने दिलाई पार्टी की सदस्यता – Sahibganj News



ताला मरांडी ने भोगनाडीह में मुख्यमंत्री सह झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन की मौजूदगी में झामुमो की सदस्यता ली।

भारतीय जनता पार्टी को संताल परगना में बड़ा झटका लगा है। पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और विधायक रह चुके ताला मरांडी ने शुक्रवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया। इससे पहले सुबह उन्होंने भाजपा के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया।

.

उन्होंने अपना इस्तीफा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को भेजा। इसके बाद भोगनाडीह में मुख्यमंत्री सह झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन की मौजूदगी में उन्होंने झामुमो की सदस्यता ली। मुख्यमंत्री ने उन्हें पार्टी का पट्टा पहनाकर शामिल किया। ताला मरांडी को भाजपा का आदिवासी चेहरा माना जाता था।

हाल ही में लड़ा था लोकसभा चुनाव भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के टिकट से राजमहल लोकसभा चुनाव लड़ा था। इससे पूर्व भी भारतीय जनता पार्टी का दामन वह एक बार छोड़कर आजसू में जा चुके हैं। टिकट कटने के बाद उन्होंने आजसू का दामन थामा था। लोकसभा चुनाव के पहले बाबूलाल मरांडी ने उन्हें फिर से भारतीय जनता पार्टी में वापस लाया था।

ताला मरांडी भारतीय जनता पार्टी से चुनाव लड़ते हुए 2005 से 2009 और 2014 से 2019 में साहिबगंज जिले के बोरियो विधानसभा क्षेत्र से झारखंड विधानसभा के दो बार सदस्य रह चुके हैं। ताला मरांडी जून 2024 में राजमहल लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार थे, हालांकि वे झामुमो के विजय कुमार हंसदा से चुनाव हार गए थे।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version