सरफराज वारसी, बाराबंकी4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
किशोरी के सुसाइड करने की पुष्टि हुई है।
बाराबंकी के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय किशोरी की मौत का सच पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आया है। परिजनों द्वारा विपक्षी लोगों पर लगाए गए दुष्कर्म और हत्या के आरोप झूठे साबित हुए हैं।
शनिवार की रात को हुई इस घटना में किशोरी की मौत फंदे पर लटकने से हुई है। मृतका की भाभी ने गांव के विजय सिंह, धर्मेंद्र, नरेंद्र, राम बहादुर, जगदेव, सावित्री देवी, सीतारानी और रूबी पर किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म और हत्या करने का आरोप लगाया था। भाभी का दावा था कि उसे एक कमरे में बंद कर दिया गया था।
छेड़छाड़ का भी था आरोप डॉ. शबना और डॉ. रमेश चंद्र की टीम द्वारा किए गए पोस्टमार्टम में यह स्पष्ट हुआ कि मौत आत्महत्या के कारण हुई है। जांच में यह भी पता चला कि इस घटना से पहले दोनों पक्षों में विवाद हुआ था, जिसमें मृतका पक्ष ने आरोपियों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। हालांकि, किशोरी ने बाद में पुलिस के सामने इन आरोपों से इनकार कर दिया था।
कपड़े और बिसरा सुरक्षित पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि परिवार की डांट-फटकार से परेशान होकर किशोरी ने आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और मृतका की विसरा स्लाइड को सुरक्षित रखा गया है। उसके कपड़े और बिसरा को सुरक्षित किया गया है।