Homeमध्य प्रदेशप्रथम जैन तीर्थंकर का जन्म कल्याणक मना: इंदौर में भगवान आदिनाथ...

प्रथम जैन तीर्थंकर का जन्म कल्याणक मना: इंदौर में भगवान आदिनाथ की प्रभातफेरी निकाली, श्रद्धालुओं ने खींचा रथ – Indore News


इंदौर में जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ के जन्म कल्याणक पर प्रभातफेरी का आयोजन किया गया। दिगंबर जैन समाज, सामाजिक संसद और सोशल ग्रुप फेडरेशन के संयुक्त तत्वावधान में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ।

.

भगवान आदिनाथ की प्रतिमा को रथ में विराजमान किया गया। रथ यात्रा साउथ तुकोगंज, कंचन बाग और रतलाम कोठी की गलियों से होकर गुजरी। श्रद्धालुओं ने स्वयं अपने हाथों से रथ को खींचा। महिलाएं नृत्य करती हुई चल रही थीं। मार्ग में जगह-जगह प्रभु की आरती उतारी गई।

प्रभातफेरी में शामिल साध्वी माताजी

समाज के अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी और प्रचार प्रमुख सतीश जैन ने कार्यक्रम की जानकारी दी। प्रभातफेरी के समवशरण मंदिर वापस पहुंचने पर आरके जैन रानेका परिवार ने ध्वज वंदन किया। कार्यक्रम के पुण्यार्जक पुष्पा कासलीवाल और मुकेश पाटोदी थे।

श्वेत पोशाकों में शामिल हुए समाजजन

विशेष अनुष्ठानों में कुमारी श्रेया-रजनीकांत गांधी ने भगवान का अभिषेक किया। सिंपल-अंकिता जैन ने शांतिधारा की। तुकोगंज दिगंबर जैन महिला मंडल ने आरती की। कंचन बाग बहू मंडल को पालने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

धर्म ध्वजा भी फहराई गई।

कार्यक्रम में आश्रम की ब्रह्मचारिणी बहनें और समाज के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। यात्रा के प्रमुख संयोजक प्रिंसपाल टोंग्या और सतीश जैन ने बताया कि अगली प्रभातफेरी 24 मार्च को सुबह 6:45 से 7:30 बजे तक जावरा वाला मंदिर से निकलेगी।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version