Homeमध्य प्रदेशप्री-मानसून में ही पूरा हुआ जून का कोटा: 15 जून से...

प्री-मानसून में ही पूरा हुआ जून का कोटा: 15 जून से शुरू होंगी मानसूनी गतिविधि, 1980 में हुई थी सबसे ज्यादा 17 इंच बारिश – Indore News


इंदौर में 8 इंच से ज्यादा बारिश मई में हो चुकी है और जून की औसत बारिश 6 इंच है। यानी जून का कोटा प्री-मानसून में ही पूरा हो चुका है। अब जून में होने वाली बारिश कोटे की सरप्लस मानी जाएगी। बहरहाल इंदौर में 15 जून से मानसूनी गतिविधियां शुरू होने का अनुम

.

इंदौर में इस बार मई के आखिरी दो दिनों में दिन का तापमान 34 डिग्री और रात का तापमान 23-24 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि बारिश नहीं हुई है। बहरहाल इस बार जब मानसूनी गतिविधि शुरू होंगी, वहीं तापमान 38 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक इंदौर में जून के पहले पखवाड़े में तापमान बढ़ेगा। जून में लगभग आधे माह 8 से 15 दिन बारिश की उम्मीद है। आज रविवार को भी सुबह से बादल छाए हुए हैं।

25 मई से रोहिणी नक्षत्र शुरू हुआ है। नौतपा के पहले दिन तापमान 33.8 (-7) डिग्री सेल्सियस रहा था। यह सामान्य से 7 डिग्री कम था। शनिवार को दिन का तापमान 34.4 (-6) सेल्सियस रहा जो सामान्य से 6 डिग्री कम है। रोहिणी नक्षत्र 8 जून तक रहेगा। बचे दिनों में भी तापमान इसके आसपास ही रहने के आसार हैं।

इंदौर में जून माह का मिजाज

वैसे जून में मानसून के आगमन के कारण दिन का तापमान धीरे-धीरे कम होता जाता है। मौसम विभाग के नए मानदंड के अनुसार इंदौर में मानसून के आगमन की तिथि सामान्यत: 20 जून है। इस माह में जलवायु का असर मिला-जुला होता है। माह के शुरू के 10-12 दिनों में गर्मी और मानसून के आगमन की वजह से राहत महसूस होती है। कभी-कभी पहले या दूसरे हफ्ते के अंत में तेज गर्मी का अनुभव मानसून के आगमन का संकेत देता है। फिर मौसम में एकदम बदलाव आ जाता है। इस बार मई में 8 इंच से ज्यादा बारिश होने के कारण अभी भी उमस का दौर है।

दिन का औसत तापमान 36 डिग्री

इंदौर में मानसून का आगमन बंगाल की खाड़ी में निर्मित निम्नदाब क्षेत्र या चक्रवात तूफानों के उत्तर-पश्चिम दिशाओं में या अरब सागर में निर्मित निम्नदाब क्षेत्र या चक्रवात तूफानों के उत्तर पूर्व दिशाओं में बढ़ने के कारण भी होता है। सतही हवाएं सामान्यत: पश्चिमी से आती हैं। माह का दिन औसत तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस रहता है। ऐसे ही रात तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। जून की औसत बारिश 147.3 मिमी (करीब 6 इंच) और बारिश के औसतन दिन 6 से दिन रहते हैं।

बीते सालों में जून माह के फैक्ट्स

– सबसे ज्यादा तापमान 3 जून 1991 को 45.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। – सबसे कम तापमान 12 जून 1958 को 18.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। – माह में सबसे ज्यादा बारिश 1980 में 430 मिमी (17 इंच) हुई थी।

– 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश 127.3 (5 इंच) 23 जून 2003 को हुई थी

– पिछले साल 4 इंच से ज्यादा बारिश हुई थी।

पिछले एक हफ्ते का तापमान

दिन दिन का तापमान रात का तापमान बारिश
25 मई 33.8 (-7) 26.7 (+1)
26 मई 37.6 (-3) 26.6 (+1) 1
27 मई 35.6 (-5) 20.0 (-5) 28.4
28 मई 33.1 (-7) 22 (-3) 16
29 मई 36.3 (-4) 24.5 (-1)
30 मई 34.3 (-6) 25.2 (0)
31 मई 34.4 (-6) 23.6 (-2)

इंदौर में अभी तेज बारिश से राहत

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी टर्फ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम की एक्टिविटी है। इस वजह से अगले चार दिन यानी 4 जून तक आंधी-बारिश का अलर्ट है। कई शहरों में दिन-रात के पारे में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है। उमस भी बढ़ जाएगी। अभी इंदौर में तेज बारिश के आसार कम हैं। प्रदेश में मानसून 7 से 10 जून के बीच प्रदेश में प्रवेश कर सकता है।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version