Homeमध्य प्रदेशप्रेमी के साथ भागने से मना करने पर हाथ तोड़ा: सीधी...

प्रेमी के साथ भागने से मना करने पर हाथ तोड़ा: सीधी में प्रेमिका का नाखूनों से चेहरा नोचा; आरोपी रिश्ते में चाचा – Sidhi News



आरोपी ने युवती पर हमला करके घायल किया।

सीधी जिले में घर से भागने पर मना करने के बाद नाराज प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के चेहरे को नाखूनों से नोच लिया। आरोपी ने हाथ को मरोड़कर तोड़ दिया। उसके कान पर धारदार हथियार से वार किया। जिससे प्रेमिका गंभीर रूप से घायल हो गई। हालत बिगड़ने पर घायल प्रेमिक

.

ये घटना सोमवार सुबह करीब 5 बजे सेमरिया थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

दोनों रिश्ते में चाचा-भतीजी लगते हैं

दरअसल, आरोपी और युवती के बीच दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोपी रिश्ते में युवती का चाचा है। सोमवार सुबह करीब 5 बजे पीड़िता आरोपी से अपने घर के पीछे मिलने गई थी। आरोपी ने उसको साथ भागने के लिए कहा। जब युवती ने ऐसा करने से मना कर दिया, तो नाराज होकर आरोपी ने उसके हाथ मरोड़ दिए। जिससे मौके पर ही उसके हाथ टूट गए।

उसने अपने नाखून से युवती के चेहरे को नोचकर घायल कर दिया। वह यहीं तक नहीं रुका, उसने एक धारदार हथियार से कान पर भी हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

हालांकि, परिजनों ने पहले लोक-लज्जा के डर से मामले को छिपाया। बाद में पीड़िता की हालत बिगड़ने में पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। घायल युवती को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां पर उसका इलाज चल रहा है।

परिजन बोले- बिना इलाज के डॉक्टरों ने रेफर किया

पीड़िता के परिजन बताया है कि सोमवार सुबह 5:00 बजे जब पीछे की तरफ से जब आवाज आई तब मैं हड़बड़ा कर उठा। देखा तो मेरी लड़की बेसुध खून पर लथपथ पड़ी हुई थी। वह मेरी भतीजी लगती है। जब पास जाकर देखा तो खून से उसका चेहरा सना हुआ था, वह दिखाई नहीं दे रहा था। इसके बाद मैं और मेरे भाई सहित कई लोग उसे उठाकर अस्पताल ले आए। इसके बाद उसे सेमरिया अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन वहां कोई डॉक्टर और अन्य कर्मचारी मौजूद नहीं था।

एक नर्स थी जो डॉक्टर पर फोन पर बात की और बिना दवा दिए सीधी अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद हम जिला अस्पताल लेकर आए और हम में से एक व्यक्ति थाना सेमरिया गया। लेकिन मुंशी ने बोला पहले इलाज करवाओ रिपोर्ट हम कभी भी लिख लेंगे, लेकिन पहले इलाज करवाना जरूरी है। इसके बाद हम उसे भर्ती कराए हैं और फिर पुलिस वाले आकर यहां बयान लिए हैं।

सेमरिया थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह ने जिला अस्पताल जाकर पीड़िता का बयान दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी करेगी



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version