विलाप करते हुए रजत के माता पिता और रजत की फाइल फोटो।
पंजाब के जालंधर से सटे कपूरथला जिले के फगवाड़ा के एक युवक की कनाडा में सड़क हादसे के दौरान मौत हो गई। फगवाड़ा के प्रीत नगर का रहने वाला 26 वर्षीय रजत कुमार पुत्र वरिंदर कुमार करीब 5 साल पहले कनाडा गया था। ये हादसा कनाडा के ब्रैम्पटन में हुआ था।
.
फगवाड़ा के प्रीत नगर में रजत की मौत के बाद से मातम छाया हुआ है। बीते दिन जब वह काम पर जाने के लिए अपने घर से निकला तो रास्ते में एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें उसकी मौत हो गई। जैसे ही यह दुखद खबर इलाके में पहुंची तो पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
घर के अंदर विलाप करते हुए पारिवारिक सदस्य।
परिवार का इकलौता बेटा
मिली जानकारी के अनुसार रजत कुमार परिवार का इकलौता बेटा था। जो कनाडा में ही पिछले काफी समय से रह रहा था। सुबह करीब 10 बजे काम पर निकला था। परिवार ने कहा- उन्हें कनाडा से किसी जानकार ने इस सारे घटनाक्रम की जानकारी दी थी। जिसके बाद पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना के वक्त रजत अपनी कार में सवार था। परिजनों ने बताया कि रजत के शव को भारत लाकर उसका फगवाड़ा में ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।