Homeहरियाणाफतेहाबाद में भीषण गर्मी में हुई पुलिस की परेड: मॉक ड्रिल...

फतेहाबाद में भीषण गर्मी में हुई पुलिस की परेड: मॉक ड्रिल का भी हुआ अभ्यास, एसपी बोले, मानसिक रूप से तैयार रहें – Fatehabad (Haryana) News


फतेहाबाद में परेड का निरीक्षण करते एसपी सिद्धांत जैन।

फतेहाबाद के पुलिस लाइन परिसर में सोमवार को भीषण गर्मी के बीच पुलिस की जनरल परेड और मॉक ड्रिल करवाई गई। एसपी सिद्धांत जैन ने परेड का निरीक्षण करके पुलिस की तैयारी काे जांचा। इस दौरान एसपी ने पुलिसकर्मियों की शारीरिक फिटनेस, मानसिक सजगता और अनुशासन की

.

एसपी सिद्धांत जैन ने कहा कि पुलिसकर्मियों को मानसिक रूप से भी हर चुनौती के लिए तैयार रहना चाहिए। मॉक ड्रिल के अभ्यास से यही कुशलता हासिल होती है। एक मजबूत पुलिस बल की नींव उसकी फिटनेस, समर्पण और समय पर कार्रवाई की क्षमता में होती है। उन्होंने कहा कि पुलिस का यह आयोजन सिद्ध करता है कि हमारी पुलिस न केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कटिबद्ध है, बल्कि हर परिस्थिति में सतर्क, अनुशासित और जनता की सेवा के लिए तैयार भी है।

फतेहाबाद में मॉक ड्रिल का निरीक्षण करते एसपी सिद्धांत जैन।

आपात स्थितियों से निपटने का किया अभ्यास

परेड के बाद विस्तृत मॉक ड्रिल आयोजित की गई, जिसमें दंगा नियंत्रण दलों को वास्तविक परिस्थितियों का सामना करने का प्रशिक्षण दिया गया। इस अभ्यास का उद्देश्य पुलिस बल की तकनीकी दक्षता, निर्णय लेने की क्षमता और टीमवर्क को और मजबूत बनाना रहा।

प्रशिक्षण के प्रमुख पॉइंट: • भीड़ नियंत्रण की आधुनिक रणनीतियों का अभ्यास। • आंसू गैस व अन्य विधियों का सुरक्षित उपयोग। • सुरक्षा ढालों का कुशल संचालन। • कानून के दायरे में संयमित और प्रभावी कार्रवाई।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version