Homeहरियाणाफरीदाबाद में टैक्स न भरने वालों पर कार्रवाई: 35 लाख बकाया...

फरीदाबाद में टैक्स न भरने वालों पर कार्रवाई: 35 लाख बकाया वाली प्रॉपर्टियां सील, 50 हजार से 23 लाख तक था टैक्स – Faridabad News



एनआईटी जोन-2 कार्रवाई करता निगम।

फरीदाबाद नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एनआईटी जोन-2 में 35 लाख रुपए के बकाया प्रॉपर्टी टैक्स के चलते 10 संपत्तियों को सील कर दिया। इन संपत्तियों में एक चालू वर्कशॉप और रेस्टोरेंट भी शामिल हैं। निगम कमिश्नर ए मोना श्रीनिवास के निर्देश पर यह कार्र

.

एडिशनल कमिश्नर स्वनिल रविन्द्र पाटिल के मार्गदर्शन में जोनल कर अधिकारी सुमन रत्रा की टीम ने सुबह से विशेष अभियान चलाया। बड़खल क्षेत्र में यह कार्रवाई की गई। सील की गई प्रॉपर्टी के मालिकों पर 50 हजार से लेकर 23 लाख रुपए तक का टैक्स बकाया था। नोटिस देने के बाद भी इन मालिकों ने टैक्स जमा नहीं किया।

निगम के पास करोड़ों रुपए का टैक्स अभी बकाया है। इसकी वसूली के लिए यह सीलिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा। एडिशनल कमिश्नर पाटिल ने निवासियों से अपील की है कि वे शहर के विकास में सहयोग करें। समय पर प्रॉपर्टी टैक्स जमा करें। इससे शहरवासियों को मूलभूत सुविधाएं मिल सकेंगी और विकास कार्य निरंतर चलता रहेगा।



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version